फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in Ammunition Factory

10वीं पास के लिए खुला नौकरी का पिटारा

Fri, 05 Dec 2014 11:01 AM IST
Updated Fri, 05 Dec 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
Recruitment in Ammunition Factory

भारतीय आयुध निर्माणियां एम्युनिशन फैक्टरी, खड़की, पुणे - 411003 (महाराष्ट्र) ने विभिन्न ट्रेडों में तकनीशियनों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल 273 विज्ञापित रिक्तियों में सीपीडब्ल्यू के 53 पद, एग्जामिनर के 38 पद, डीबीडब्ल्यू के 110 पद, मैसन के 13 पद, बॉयलर एटेंडेंट का एक पद, कारपेंटर के 7 पद, इलैक्ट्रिशियन का एक पद, फिटर के 35 पद, फिटर पाइप के 8 पद, टर्नर का एक पद, मशीनिस्ट का एक पद और पेंटर के 5 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों पर भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है। आयु की गणना 19 दिसंबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट प्रदान की गई है।

विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया

Recruitment in Ammunition Factory

शैक्षिक योग्यता के तहत विज्ञापित पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो तथा नेशनल काउंसिल ऑन वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) द्वारा जारी नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (एनएसी) / नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (एनटीसी) हासिल किया हो। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 50 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। महिला समेत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

इन पदों पर चयन लिखित और ट्रेड परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार उपक्रम की वेबसाइट http://www.afk.gov.in/recruitmentmain.php पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed