फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment for the post of Chief Information Commissioner in Central Information Commission

Vacancy: सीआईसी में मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए निकली भर्ती, केंद्र ने योग्य उम्मीदवारों से मांगे आवेदन

Tue, 08 Aug 2023 04:38 PM IST
श्वेता महतो जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 08 Aug 2023 04:38 PM IST
सार

वर्तमान में वाई एस सिंहा मुख्य सूचना आयुक्त के तौर पर काम कर रहे हैं और इसी साल अक्तूबर में उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला है।

विज्ञापन
Recruitment for the post of Chief Information Commissioner in Central Information Commission
केंद्रीय सूचना आयोग का लोगो (फाइल) - फोटो : CIC Official website

विस्तार

केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) में मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए केंद्र ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन की मांग की है। सीआईसी का नेतृत्व मुख्य सूचना आयुक्त करता है, इसमें अधिकतम 10 सूचना आयुक्त होते हैं। 
विज्ञापन


वर्तमान में वाई एस सिंहा मुख्य सूचना आयुक्त के तौर पर काम कर रहे हैं और इसी साल अक्तूबर में उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी एक आदेश में केंद्रीय सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति के प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन


65 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले व्यक्ति इस पद के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के अनुसार इस पद पर उन्हीं व्यक्ति कि नियुक्ति हो सकती है, जो कानून, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, प्रबंधन, पत्रकारिता, जन-मीडिया या प्रशासन और शासन का व्यापक जानकार हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात अगस्त को जारी आदेश में कहा गया कि इस पद के लिए इच्छुक व्यक्ति 29 अगस्त 2023 को शाम पांच बजे तक निर्धारित प्रोफार्मा में अपना विवरण भेज सकते हैं। इस आदेश के अनुसार, 'जो व्यक्ति राज्य या केंद्र सरकार के अधीन काम कर रहे हैं तो उन्हें अपना विवरण उचित माध्यम (प्रशासनिक मंत्रालय/विभाग/राज्य/केंद्र शासित प्रदेश) से नियत तिथि से पहले भेजना चाहिए।' 


कार्मिक मंत्रालय ने पिछले साल दिसंबर में सीआईसी में सूचना आयुक्तों के छह पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन की मांग की थी। मौजूदा समय में आयोग में चार सूचना आयुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed