फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitimet in RIICO

जबरदस्त सैलरी के साथ आपके इंतजार में ये नौकरी

Sat, 13 Jun 2015 05:47 PM IST
Updated Sat, 13 Jun 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
Recruitimet in RIICO

राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट ऐंड इनवेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 103 रिक्त पदों को भरने के विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में सहायक नगर नियोजक का 1 पद, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के 22 पद, सहायक स्थल अभियंता के 17 पद, सहायक लेखा अधिकारी के 13 पद, कनिष्ठ विधि अधिकारी के 9 पद, ड्राफ्टसमैन के 12 पद और कनिष्ठ सहायक कि 29 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इन पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। इन पदों पर चयनित किए गए आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 15,600 - 39,100, 9,300 - 34,800, 5,200 - 20,200 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

Recruitimet in RIICO

उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आरआईआईसीओ की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को निर्देशों के अनुसार पूरा करें। आवेदन पत्र के प्रिंटआउट को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें। विज्ञापित पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर ड्राफ्टसमैन और जूनियर असिस्टेंट के पदों पर अनारक्षित वर्ग के आवेदकों को 700 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 350 रुपये जमा करने होंगे। शेष अन्य पदों पर अनारक्षित वर्ग के आवेदकों को 1,000 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये जमा करने होंगे।

उपरोक्त पदों पर चयन अलग-अलग प्रक्रिया द्वारा ‌किया जाएगा। इन प्रक्रियाओं में गेट परीक्षा के स्कोर, कंप्यूटर परीक्षा, लिखित परीक्षा शामिल है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक आरआईआईसीओ की संबंधित वेबसाइट http://www.riicorecruitment.org/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed