ओरिएंटल बैंक में बंपर भर्ती, 246 पद खाली
ओरिएंटल इंश्योरेंस बैंक लिमिटेड ने प्रशासनिक अधिकारी स्केल-I के तहत विभिन्न पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित 246 रिक्तियो में एक्चुरीज के 2 पद, अकाउंट्स के 100 पद, कानून के 44 पद, मार्केटिंग के 50 पद और सामान्य के 50 पद शामिल हैं। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।
आयु की गणना 28 फरवरी, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 17,240 - 32,640 रुपये दिया जाएगा। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 600 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 50 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।
शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया
शैक्षिक योग्यता के तहत सामान्य पद के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो। इसके अलावा अन्य पदों के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की हो। इन पदों के लिए परीक्षा मई, 2015 में होने की संभावना है। अभी परीक्षा की तिथि की घोषणा नहीं हुई है।
इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बैंक की वेबसाइट पर 27 फरवरी, 2015 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च, 2015 है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट http://www.orientalinsurance.org.in/ पर लॉग ऑन करें।