फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RCRB CO-Operative Recruitment Exam Admit Card out at rajcrb.rajasthan.gov.in; Link here to download

RCRB Admit Card: राजस्थान सहकारी बैंक भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी; इस तारीख तक कर सकेंगे डाउनलोड

Tue, 18 Mar 2025 08:45 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 18 Mar 2025 08:45 PM IST
सार

RCRB Admit Card: राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड ने मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा 26 और 27 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।
 

विज्ञापन
RCRB CO-Operative Recruitment Exam Admit Card out at rajcrb.rajasthan.gov.in; Link here to download
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RCRB Admit Card: राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड (RCRB) ने मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होना है, वे आधिकारिक वेबसाइट rajcrb.rajasthan.gov.in. से 17 मार्च 2025 से 27 मार्च 2025 के बीच अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड में मौजूद महत्वपूर्ण जानकारियां

  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • उम्मीदवार का नाम और जन्मतिथि
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश
  • परीक्षा के विषयों की जानकारी
  • केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा तिथि और चयन प्रक्रिया

राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड 26 और 27 मार्च 2025 को राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। इस भर्ती के तहत राजस्थान राज्य सहकारी विपणन संघ लिमिटेड जयपुर (RAJFED) में 49 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड अनिवार्य

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा। यदि किसी उम्मीदवार के पास एडमिट कार्ड नहीं होगा, तो उसे परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी।


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा से जुड़ी सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। किसी भी तरह के अपडेट या अतिरिक्त जानकारी के लिए राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajcrb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajcrb.rajasthan.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर "RCRB Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि डालकर लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा, इसे डाउनलोड करें।
  • परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूर निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed