REET 2024: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा पैटर्न में हुआ बदलाव, जारी हुई अधिसूचना, 16 दिसंबर से करें आवेदन
REET 2024 Notification: आरबीएसई ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। पंजीकरण प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू होगी। इस बार परीक्षा में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं; जैसे कि पेपर में अब पांचवा विक्लप भी मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
REET Exam Notification: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, रीट परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 16 दिसंबर, 2025 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in. पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।
REET Application Form Date: नोट करें आवेदन की तिथियां
उम्मीदवार राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) के लिए 16 दिसंबर, 2024 से 15 जनवरी, 2025 के बीच आवेदन कर सकेंगे। इस परीक्षा के माध्यम से लेवल-1 (प्राथमिक कक्षा 1 से 5) और लेवल-2 (उच्च प्राथमिक कक्षा 6 से 8) के लिए ग्रेड III शिक्षकों का चयन किया जाएगा।
REET 2024 Exam Date: 27 फरवरी को होगी रीट परीक्षा
परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी, 2025 को दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक होगी, दूसरी पाली अपराह्न 3 बजे से 5:30 बजे तक होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदकों की संख्या अगर अधिक हुई तो परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता को देखते हुए परीक्षा का आयोजन आगे की तिथियों में भी रखा जा सकता है।
परीक्षा शुल्क
आवेदन शुल्क में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। अभ्यर्थी अपनी पात्रता अनुसार निम्नानुसार निर्धारित परीक्षा शुल्क बैंकों के माध्यम से चालान/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/ई-मित्र के माध्यम से जमा करा सकेंगे। दोनों स्तरों के लिए आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है:
- लेवल 1 - 550
- स्तर II - 550
- दोनों स्तर के आवेदकों के लिए - 750
REET Exam Pattern: रीट परीक्षा पैटर्न
रीट परीक्षा में दोनों स्तरों की परीक्षा 150-150 अंकों की होती है। एग्जाम पैटर्न इस प्रकार है:
- रीट लेवल-1 के पेपर में बाल विकास एवं शिक्षण विधियां 30 अंक, भाषा प्रथम 30 अंक, भाषा द्वितीय 30 अंक, गणित 30 अंक व पर्यावरण अध्ययन 30 अंक का होगा।
- लेवल-2 के पेपर में बाल विकास एवं शिक्षण विधियां 30 अंक, भाषा प्रथम 30 अंक, भाषा द्वितीय 30 अंक और 60 अंकों का पेपर गणित विज्ञान या सामाजिक अध्ययन का होगा।
REET Exam Pattern Changed: इस बार पेपर में मिलेगा 5वां ऑप्शन
इस बार रीट परीक्षा के पैटर्न में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब अभ्यर्थियों को पेपर में 5वां ऑप्शन आएगा, जिसका मतलब है कि अगर कोई परीक्षार्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देता है तो उसे 5वां ऑप्शन चुनना होगा। ऐसा न करने पर नेगेटिव मार्किंग होगी और नंबर कट जाएंगे। इसके साथ ही अगर किसी अभ्यर्थी ने 10 फीसदी से अधिक सवालों के जवाब में पांचों विकल्प में से एक भी नहीं चुना तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड और राजस्थान लोक सेवा आयोग पहले ही 5वां विकल्प वाला नियम अपनी भर्ती परीक्षाओं में लागू कर चुके हैं।
About REET Exam: रीट परीक्षा के बारे में
रीट राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए आवश्यक पात्रता परीक्षा है, जिसका आयोजन अजमेर के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कराया जाता है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को राजस्थान शिक्षक पात्रता प्रमाणपत्र दिया जाता है, जोकि तीन वर्षों के लिए मान्य होता है। हालांकि, 2022 की परीक्षा से इसे आजीवन कर दिया गया। इस बार बीएड और बीएसटीसी पास विद्यार्थियों को मिलाकर 10 से 12 लाख आवेदन हो सकते हैं।
REET Application: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन पत्र वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in. पर जारी लिंक पर निर्धारित तिथियों तक ऑनलाइन भरे जाएंगे।
- आवेदन हेतु निर्देश एवं प्रपत्र उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।
- ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य तरीके से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- सबसे पहले अभ्यर्थी को नाम, पिता का नाम, माता का नाम, परीक्षा का स्तर और मोबाइल नंबर तथा संबंधित ई-मित्र/मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- अभ्यर्थियों को बैंक/ऑनलाइन पेमेंट का चयन कर परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।
- ई-मित्र बैंक से शुल्क सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थी अपना परीक्षा आवेदन पत्र भर सकेगा।
- वेबसाइट पर चालान नंबर अंकित कर शुल्क का सत्यापन किया जा सकता है।