RBI ने जारी किए जूनियर इंजीनियर परीक्षा के अंतिम स्कोर कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) पदों पर हुई परीक्षा के मार्क्स और स्कोर कार्ड जारी किए हैं। उम्मीदवारों के मार्क्स और स्कोर कार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट यानी rbi.org.in पर उपलब्ध हैं।
जो उम्मीदवार RBI JE 2019 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपने ऑनलाइन मार्क्स और स्कोर कार्ड को चेक करें। आपको बता दें कि RBI द्वारा जूनियर इंजीनियर परीक्षा के अंतिम परिणाम को 12 जुलाई 2019 को जारी कर दिए गए थे।
RBI जूनियर इंजीनियर भर्ती 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जनवरी 2019 माह में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा जूनियर इंजीनियर (सिविल) के कुल 15 रिक्तियों और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के कुल 09 पदों के लिए ये विज्ञप्ति जारी की गई थी। उम्मीदवार अपने मार्क्स और स्कोर कार्ड नीचे दिए गए लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
RBI JE मार्क्स 2019 ऐसे करें डाउनलोड -
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
चरण 2: व्हाट्स न्यू सेक्शन में रिक्रूटमेंट वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: जूनियर इंजीनियर (सिविल / इलेक्ट्रिकल) पद के लिए भर्ती ऑनलाइन परीक्षा - स्कोर कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और लॉगिन करें।
चरण 5: स्क्रीन पर स्कोर कार्ड पीडीएफ फॉर्म में प्रदर्शित होंगे।
चरण 6: उसे डाउनलोड करें, एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आरबीआई जूनियर इंजीनियर अंक और स्कोर कार्ड को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : खुशखबरः उत्तर प्रदेश के 36 जिलों में शुरू हो रहा है रोजगार मेला, होगी नौकरियों की भरमार
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।