RBI Grade C: परीक्षा के नतीजे आए सामने, डायरेक्ट लिंक के लिए पढ़ें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
RBI Grade C Officer Result: RBI ने ग्रेड C अधिकारी परीक्षा 2018 का परिणाम जारी कर दिया है। इस परिणाम का इंतजार काफी समय से उम्मीदवारों को था। अब खुशखबरी है, उन सभी उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है जो आरबीआई ग्रेड सी अधिकारी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट - rbi.org.in पर देख सकते हैं। उम्मीदवार को परेशान होने की आवश्कता नहीं है वे अपना परिणाम इस लेख में सबसे नीचे दिए आरबीआई के डायरेक्ट के माध्यम से भी देख सकते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड सी पोस्ट के तहत विभिन्न पदों के लिए हुई परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा की है। जिन उम्मीदवारों ने ट्रेड फाइनेंस, कॉर्पोरेट लेंडिंग, ट्रेजरी, एनालिटिक्स एंड जनरल बैंकिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और वेब डिजाइनर पदों जैसे पदों के लिए आवेदन किया है, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बिना कोई लिखित परीक्षा पाएं सरकारी नौकरी, इंटरव्यू के लिए बस एक दिन बाकी
आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने निम्न पदों के लिए ट्रेड फाइनेंस, कॉर्पोरेट लेंडिंग, ट्रेजरी, एनालिटिक्स एंड जनरल बैंकिंग, इन्फर्मेशन टेक्नोलॉजी और वेब डिजाइनर सहित कई पदों के लिए अधिसूचना 19 दिसंबर 2018 जारी की थी।
ऐसे करें अपना परिणाम डाउनलोड-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट अर्थात https://www.rbi.org.in/ पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर दिए गए ग्रेड 'सी' रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने पीडीएफ खुलेगा।
- आप अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट ले सकते हैं।
उम्मीदवार अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...
ये भी पढ़ें- Indian Navy: सैंकड़ों पदों पर हो रही हैं भर्तियां, आवेदन के लिए बस एक दिन बाकी
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें..