फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan Subordinate & Ministerial Services Selection Board released answer key for the Computor recruitment exam, know how to check it , sarkari result

RSMSSB Computer Exam Answer Key: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड कम्प्यूटर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Tue, 04 Jan 2022 10:42 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 04 Jan 2022 10:42 PM IST
सार

RSMSSB Computer Exam Answer Key: कम्प्यूटर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 6 से 8 जनवरी 2022 तक इसे दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Subordinate & Ministerial Services Selection Board released answer key for the Computor recruitment exam, know how to check it , sarkari result
RSMSSB Computer Exam Answer Key - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

RSMSSB Computer Answer Key: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) जयपुर ने कम्प्यूटर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुजी को जारी कर दिया है। बोर्ड ने उत्तर कुंजी के साथ ही परीक्षा के मास्टर पेपर को भी जारी किया है। यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी और मास्टर पेपर को डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

RSMSSB Computer Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी की गई कम्प्यूटर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी दी गई है। जिन उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति हो, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 6 से 8 जनवरी 2022 तक इसे दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही दर्ज कराई जा सकेगी। इसके साथ में सभी वैद्य दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण आपत्ति दर्ज कराने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी जल्द से जल्द इसे कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

RSMSSB Computer Answer Key: अंतिम उत्तर कुंजी जल्द जारी होगी
उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई समीक्षा के आधार पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जल्द ही अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इस पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका नहीं मिलेगा। इसी अंतिम उत्तर कुंजी पर ही परिणाम भी आधारित होंगे। अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 
विज्ञापन

RSMSSB Computer Answer Key:  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) जयपुर ने कम्प्यूटर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी को कैसे डाउनलोड करें?

1. सबसे पहले उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Computor 2021: First Answer Key of Exam Computor के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आपके सामने की स्क्रीन पर उत्तर कुंजी पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।

4. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें।

5. उत्तर का मिलान करें और जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।

RSMSSB द्वारा कम्प्यूटर मास्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 दिसंबर 2021 को किया गया था। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 250 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। बोर्ड द्वारा परिणामों की भी घोषमा जल्द ही की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed