RSMSSB CHO Exam Date 2023: राजस्थान सीएचओ भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी, प्रवेश-पत्र को लेकर यहां पढ़ें अपडेट
RSMSSB CHO Recruitment Exam Date 2023: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी 2022 के पद पर 3500 से अधिक नौकरियां निकालीं थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan CHO Recruitment Exam 2023 Dates Out: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) 2022 के पद के लिए भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं। राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी 2022 के पद पर 3500 से अधिक नौकरियां निकालीं थीं।
Rajasthan CHO Admit Card: प्रवेश-पत्र पर अपडेट
उपरोक्त पदों के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से अब भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार, 19 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाने वाली है। परीक्षा एक ही सत्र में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। आरएसएमएसएसबी की ओर से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें।
यह भी पढ़ें : Board Exam 2023: ऑनलाइन गेम खेलने की आदत हो गई और पढ़ाई में नहीं लग रहा मन, तो अपनाएं ये एक्सपर्ट मंत्र
Rajasthan CHO Recruitment स्वास्थ्य विभाग की 3531 रिक्तियों को भरने का है लक्ष्य
उम्मीदवार आठ नवंबर, 2022 से आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि सात दिसंबर, 2022 तक है। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 3,531 रिक्तियों को भरना है। राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने राज्य स्वास्थ्य विभाग में भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। जीएनएम और बीएससी नर्सिंग कर चुके उम्मीदवार इस भर्ती में चयन के पात्र है।
यह भी पढ़ें : Board Exam 2023: पढ़ते वक्त सपनों में खो जाते हैं या ध्यान भटकता है? तो बोर्ड परीक्षा में ये टिप्स आएंगे काम