फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Police Recruitment 2021: CM Ashok Gehlot announced 8438 vacancies of constable, will filled within 2 years

खुशखबर: कांस्टेबल के 8000 से भी ज्यादा पदों पर होंगी भर्तियां, राज्य सरकार ने दी मंजूरी

Sun, 06 Jun 2021 03:16 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 06 Jun 2021 03:16 PM IST
सार

राजस्थान पुलिस  ने कांस्टेबल के 8438 पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। अगले दो वर्षों तक इन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।  

विज्ञापन
Rajasthan Police Recruitment 2021: CM Ashok Gehlot announced 8438 vacancies of constable, will filled within 2 years
राजस्थान पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान पुलिस विभाग में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य सरकार ने कांस्टेबल के 8000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले दो वर्षों में कुल 8438 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।  

विज्ञापन

 

इस वर्ष 4438 पदों पर होंगी भर्तियां
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक गृह विभाग के प्रस्ताव पर वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 के दौरान इन पदों पर भर्ती के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है। यानी अब वर्ष 2021-22 के दौरान कांस्टेबल के 4438 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं वर्ष 2022-23 में कुल 4000 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जानी है।

विज्ञापन

कांस्टेबल के 5438 पदों पर भर्ती के लिए जारी है अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 5438 पदों पर आवेदकों की भर्ती के लिए अभियान चलाया गया था। इसके तहत कांस्टेबल जीडी जनरल एरिया के 3452 और टीएसपी एरिया के 1633 पदों पर नियुक्ति की जानी है। कुल 86 इकाइयों के लिए राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 परीक्षा का आयोजन किया गया था। वहीं 13 मार्च 2021 को इसका परिणाम जारी कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed