फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan Police Constable Result 2022 May Release Today at police.rajasthan.gov.in Kow How to Check Sarkari R

Rajasthan Constable Result: आज जारी हो सकता है राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें

Wed, 03 Aug 2022 01:21 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 03 Aug 2022 01:21 PM IST
सार

राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 मई से 16 मई तक किया गया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
Rajasthan Police Constable Result 2022 May Release Today at police.rajasthan.gov.in Kow How to Check Sarkari R
Rajasthan Constable Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Rajasthan Constable Result: राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से राज्य में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा का परिणाम अब जल्द ही जारी किया जा सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि परिणाम आज शाम तक जारी कर दिए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को राजस्थान पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको परिणाम चेक करने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे। आइए जानते हैं...

विज्ञापन

Rajasthan Constable Result: कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 मई से 16 मई तक किया गया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसके बाद पुलिस भर्ती बोर्ड ने 05 जुलाई 2022 को प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी थी। उम्मीदवारों को 07 जुलाई, 2022 तक का समय उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajasthan Constable Result: इतने पदों पर होनी है भर्ती
राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से इस भर्ती के माध्यम से  कांस्टेबल के 4 हजार 388  पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जो भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उन्हें भर्ती के अगले चरण शारीरिक पात्रता परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 

विज्ञापन

Rajasthan Constable Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

  • सबसे पहले उम्मीदवार की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिखाई दे रहे कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें। 
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed