Rajasthan Livestock Assistant Admit Card: राजस्थान पशुधन सहायक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड
Rajasthan Pashudhan Bharti Admit Card: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा कल यानी 13 जून को आयोजित होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan Livestock Assistant Admit Card 2025: राजस्थान में पशुधन सहायक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के जरिए 2540 पदों पर भर्ती की जाएगी।
13 जून को सिंगल शिफ्ट में होगी परीक्षा
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा 13 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सिंगल शिफ्ट में दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से कम से कम दो घंटे पहले पहुंचें, क्योंकि गेट परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले बंद कर दिए जाएंगे।
परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को अपने साथ ई-एडमिट कार्ड और एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र जरूर लाना होगा। पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड अनिवार्य है और उसमें जन्मतिथि स्पष्ट रूप से अंकित होनी चाहिए। यदि किसी कारणवश आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है या उसमें जन्मतिथि नहीं छपी है, तो विशेष परिस्थितियों में पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र में से कोई एक वैध दस्तावेज पहचान के लिए स्वीकार किया जाएगा। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
एडमिट कार्ड में इन जानकारियों को जरूर चेक करें
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा की तिथि
- परीक्षा का समय
- परीक्षा सेंटर का पता
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार की जन्मतिथि
- उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
- परीक्षा के विषय
- परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय
- परीक्षा के लिए गाइडलाइंस
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर "Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी (एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि) भरें।
- लॉगिन करने के बाद आपका ई-एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- उसे डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन साथ ले जाना न भूलें।