फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   railway to issue online form for Goods Guard and TC

अब गुड्स गार्ड, टीसी के फार्म भी भरे जाएंगे ऑनलाइन

Thu, 10 Sep 2015 05:34 PM IST
Updated Thu, 10 Sep 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
railway to issue online form for Goods Guard and TC

रेलवे के अब नॉन टेक्निकल पद टीसी, एएसएम, गुड्स गार्ड आदि पदों में भर्ती के लिए भी अभ्यर्थियों को ऑन लाइन आवेदन करना होगा। इतना ही नहीं इन पदों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ऑन लाइन परीक्षा भी लेगा।

विज्ञापन


देश के सभी भर्ती बोर्ड ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आरआरबी इलाहाबाद की ओर से जल्द ही तकरीबन एक हजार पदों में भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा।

यह पहला मौका होगा कि जब नॉन टेक्निकल पदों में भर्ती के लिए आवेदकों से ऑन लाइन आवेदन करने को कहा जाएगा। आरआरबी इलाहाबाद की ओर से जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


2225 पदों के लिए हुई परीक्षा से उत्साहित

railway to issue online form for Goods Guard and TC

बता दें कि जुलाई 2015 में सभी रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ऑल इंडिया स्तर पर रेलवे के तकनीकी पदों पर भर्ती करने के लिए जूनियर इंजीनियर और सेक्शन इंजीनियर के 2225 पदों के लिए आवेदन निकाला था।

खास बात ये है कि रेलवे ने जहां पहली बार बड़े स्तर पर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा तो वहीं इन पदों की भर्ती परीक्षा भी ऑन लाइन कराने की घोषणा की। 26 अगस्त से चार सितंबर तक सभी भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित यह परीक्षा कराई गई। देश भर में कुल 18 लाख आवेदन आए।

आरआरबी इलाहाबाद में कुल एक लाख 28 हजार 112 परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए बुलावा पत्र भेजा गया। यहां पहली बार आयोजित ऑन लाइन परीक्षा में 74074 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस परीक्षा की सफलता को देखते हुए अब सभी आरआरबी नॉन
टेक्निकल पदों में भर्ती के लिए भी ऑन लाइन परीक्षा लिए जाने की तैयारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed