Railway jobs 2024: रेलवे में खिलाड़ियों के लिए निकली भर्ती, ग्रुप सी, ग्रुप डी के इतने पदों पर होगा चयन
RRC ER 2024 Recruitment: रेलवे में खिलाड़ियों भर्ती निकली है। यह भर्ती तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, शूटिंग, बास्केटबॉल, फुटबॉल, पावर लिफ्टिंग, वॉलीबॉल, क्रिकेट समेत विभिन्न खेलों के लिए निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।
विस्तार
RRC ER 2024 Recruitment: पूर्वी रेलवे के रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने अपने खेल कोटा भर्ती अभियान के माध्यम से प्रतिभाशाली एथलीटों के लिए रेलवे में भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से पूर्वी रेलवे में लेवल 1,2,3,4 और 5 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती मे शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर (rrcrecruit.co.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर, 2024 है।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 60 पदों को भरना है, जिसमें ग्रुप ग्रुप सी लेवल-4/लेवल-5 के लिए 5 पद, ग्रुप सी लेवल-2/लेवल-3 के लिए 16 पद और ग्रुप डी लेवल-1 के लिए 39 पद शामिल है। इस भर्ती में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, क्रिकेट, निशानेबाजी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, फुटबॉल, कबड्डी समेत आदि रिक्तियां शामिल है।
पात्रता मानदंड
- स्तर 4 या 5 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।
- लेवल-2 या 3 के लिए उम्मीदवारों का कक्षा 10वीं और 12वीं पास होना चाहिए।
- स्तर 1 के लिए कक्षा 10वीं पास या आईटीआई प्रमाण पत्र के वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
सभी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है, किसी भी वर्ग के लिए कोई छूट नहीं है।
अभ्यर्थियों का चयन खेल ट्रायल में उनके प्रदर्शन, दस्तावेज सत्यापन और अंतिम मेरिट रैंकिंग के आधार पर किया जाता है, जिसमें ट्रायल स्कोर और शैक्षणिक उपलब्धियों दोनों को ध्यान में रखा जाता है।
- खेल परीक्षण: यह परीक्षा अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमताओं और उनके संबंधित खेल विषयों में विशेषज्ञता का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित की जाती है। प्रदर्शन, कौशल और फिटनेस के आधार पर अंक दिए जाएंगे।
- दस्तावेज सत्यापन: अभ्यर्थियों को वैध शैक्षिक एवं खेल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। पात्रता अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
- अंतिम मेरिट सूची: खेल ट्रायल के अंकों और शैक्षणिक योग्यताओं को मिलाकर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
अंतिम मेरिट सूची
खेल ट्रायल के अंकों और शैक्षणिक योग्यताओं को मिलाकर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी। उच्च रैंकिंग वाले अभ्यर्थियों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 500 (परीक्षण में भाग लेने के बाद 400 वापसी योग्य को रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/महिला/अल्पसंख्यक/ईबीसी उम्मीदवारों को 250 (परीक्षण में भाग लेने के बाद पूरी तरह वापसी योग्य) का शुल्क देना होगा।