फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Railway Recruitment 2021: Direct recruitment in Indian Railways, job will be available without written examination-safalta

Railway Recruitment 2021: भारतीय रेलवे में निकली सीधी भर्ती, बिना लिखित परीक्षा के मिलेगी नौकरी

Tue, 07 Sep 2021 04:28 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 07 Sep 2021 04:28 PM IST
सार

कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने जम्मू और कश्मीर में संचालित USBRL परियोजना में कांट्रैक्ट बेसिस पर बहाली के लिए टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में अभ्यर्थियों के चयन के लिए सिर्फ एक इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
Railway Recruitment 2021: Direct recruitment in Indian Railways, job will be available without written examination-safalta
ट्रेन - फोटो : pti

विस्तार

भारतीय रेलवे के साथ जुड़कर काम करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने जम्मू और कश्मीर में संचालित USBRL परियोजना में कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर बहाली के लिए टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें अभ्यर्थियों के चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों पर अभ्यर्थियों के चयन के लिए सिर्फ एक इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) की आधिकारिक वेबसाइट  पर देख सकते हैं। अगर आप SSC, बैंक या एयरफोर्स समेत किसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता के फ्री कोर्स- Subscribe Now की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

कितने पदों पर निकली है भर्ती :

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 7 (ओबीसी श्रेणी के 5 और एसटी श्रेणी के 2) पदों और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 7 (ओबीसी श्रेणी के 5 और एसटी श्रेणी के 2) पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताओं से संबंधित जानकारी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

कितनी मिलेगी सैलरी :

सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 35,000 रुपये प्रति माह और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 30,000 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा। यह नौकरी 2 साल की अवधि के लिए होगी और दूसरे साल में सैलरी में 10 फीसदी की बढ़ोतरी भी की जाएगी। हालांकि बढ़िया प्रदर्शन करने पर सेवा की अवधि में विस्तार भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे मिलेगी नौकरी :

इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन एक इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 20 सितंबर से 22 सितंबर तक, जबकि जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों के लिए इंटरव्यू 23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन करने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें सीधे नीचे दिए गए पते पर इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा।

पता : USBRL प्रोजेक्ट हेड ऑफिस, कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड, सत्यम कॉम्प्लेक्स, मार्बल मार्केट, एक्सटेंशन-त्रिकुटा नगर, जम्मू, जम्मू और कश्मीर (UT) पिन 180011.

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, SSC GD, यूपी SI, NDA & NA समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में लाईव इंटरैक्टिव क्लासेस चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़ने पर आपको फ्री क्लासेस के साथ फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके इन सभी कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और अन्य सभी सुविधाओं का लाभ भी उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed