फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Punjab Police Recruitment 2024 Today Last for 1746 Constable posts, apply www.punjabpolice.gov.in

Punjab Police Recruitment 2024: 1746 कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका; यहां से करें पंजीकरण

Thu, 04 Apr 2024 11:30 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 04 Apr 2024 11:30 AM IST
सार

Punjab Police Recruitment 2024: पंजाब पुलिस के जिला और सशस्त्र कैडर में कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताएं तरीके से तुरंत आवदन कर दें।
 

विज्ञापन
Punjab Police Recruitment 2024 Today Last for 1746 Constable posts, apply www.punjabpolice.gov.in
Punjab Police Recruitment 2024 - फोटो : amar ujala

विस्तार

Punjab Police Recruitment 2024: पंजाब पुलिस के जिला और सशस्त्र कैडर में कांस्टेबल के पद के लिए आवेदन करने की आज, 4 अप्रैल अंतिम तिथि है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट www.punjabpolice.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य पंजाब पुलिस में कुल 1746 पुलिस कांस्टेबल पदों को भरना है, जिनमें से 970 रिक्तियां जिला पुलिस कैडर में और 776 रिक्तियां सशस्त्र पुलिस कैडर में हैं।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1150 रुपये है। वहीं पंजाब राज्य के भूतपूर्व सैनिक (ईएसएम) के लिए 500 रुपये है। सभी राज्यों के एससी/एसटी और पंजाब राज्य के पिछड़ा वर्ग के लिए केवल 650 रुपये आवेदन शुल्क है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 650 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे:

  • लिखित परीक्षा - उम्मीदवार के ज्ञान और योग्यता का आकलन करने के लिए लिखित परीक्षा कराई जाएगी।
  • फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) - उम्मीदवारों की शारीरिक फिटनेस और सहनशक्ति का मूल्यांकन करने के लिए।
  • दस्तावेज सत्यापन - उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की प्रामाणिकता को सत्यापित करने के लिए।
विज्ञापन

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त शैक्षिक बोर्ड/विश्वविद्यालय से कम से कम 10 + 2 (कक्षा 12) परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।

Punjab Police Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन
कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने के चरण
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर रिक्रूटमेंट-पंजाब पुलिस रिक्रूटमेंट-2024 पर जाएं।
कांस्टेबल आवेदन लिंक पर क्लिक करके अपना पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed