Punjab PCS 2025 Exam Date: पंजाब पीसीएस की परीक्षा तिथि घोषित, अक्तूबर में होगा एग्जाम; 322 पदों पर होगा चयन
Punjab PCS 2025 Exam Date OUT: पंजाब लोक सेवा आयोग ने पंजाब पीसीएस 2025 परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा अक्तूबर 2025 में आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Punjab PCS 2025 Exam Date: पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने घोषणा की है कि पंजाब राज्य सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (PCS) 2025 की प्रारंभिक परीक्षा अक्तूबर में आयोजित की जाएगी। इससे पहले आयोग ने 3 जनवरी को अधिसूचना जारी कर अप्रैल में परीक्षा कराने की योजना बनाई थी, लेकिन वह समय पर आयोजन नहीं हो सका। इस परीक्षा के जरिए कुल 322 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस दिन होगी पंजाब PCS प्रारंभिक परीक्षा
आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि पंजाब राज्य सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (PCS) 2025 की प्रारंभिक परीक्षा रविवार, 26 अक्तूबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
रिक्तियों की की संख्या
आयोग द्वारा पंजाब PCS 2025 परीक्षा के लिए आवेदन 3 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 322 पदों को भरा जाना है, जिसमें विभिन्न प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं के पद शामिल हैं।
इन पदों में 46 रिक्तियां पंजाब सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के लिए हैं, जबकि 17 पद पुलिस उपाधीक्षक (DSP), 27 तहसीलदार, 121 आबकारी व कराधान अधिकारी (ETO), 13 खाद्य और नागरिक आपूर्ति अधिकारी, 49 ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO), 21 सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, 03 श्रम-सह-सुलह अधिकारी, 12 रोजगार सृजन व कौशल विकास अधिकारी, और 13 उप अधीक्षक जेल ग्रेड-2 / जिला परिवीक्षा अधिकारी के लिए निर्धारित हैं।
कैसे होगा चयन?
पंजाब पीसीएस 2025 भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, और अंत में साक्षात्कार। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 200 अंकों के दो पेपर होंगे, जिनमें वस्तुनिष्ठ (MCQ आधारित) प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।