फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PSSSB Supervisor Result 2022 Declared at sssb.punjab.gov.in Check How to Download Sarkari Result Here

PSSSB Supervisor Result: पीएसएसएसबी सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे देखें

Mon, 10 Oct 2022 02:15 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 10 Oct 2022 02:15 PM IST
सार

PSSSB Supervisor Result: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से आयोजित किए गए सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा, 2022 के माध्यम से कुल 112 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है।

विज्ञापन
PSSSB Supervisor Result 2022 Declared at sssb.punjab.gov.in Check How to Download Sarkari Result Here
PSSSB Supervisor Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

PSSSB Supervisor Result: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा, 2022 के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम आज 10 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं परिणाम को चेक करने के की पूरी प्रक्रिया को....

विज्ञापन

PSSSB Supervisor Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा, 2022 का आयोजन 25 सितंबर, 2022 को जारी किया गया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केद्रों पर आयोजित की गई थी। 28 सितंबर, 2022 को परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी किया गया था और उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

PSSSB Supervisor Result: इतने उम्मीदवार हुए थे शामिल
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से आयोजित किए गए सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा, 2022 के माध्यम से कुल 112 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। विभिन्न स्थानों पर आयोजित की गई परीक्षा में कुल 25,415 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। अब इन सभी का इंतजार खत्म हो गया है। जल्द ही भर्ती के अगले चरण की सूचना जल्द ही उम्मीदवारों को दी जाएगी। 

विज्ञापन

PSSSB Supervisor Result: कैसे चेक करें परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-: 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के माध्यम से ओपन हो जाएगा। 
  • अब इसमें Ctrl+F की मदद से अपने रोल नंबर को सर्च करें।
  • आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed