PSSSB Recruitment : सीनियर असिस्टेंट-क्वालिटी मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती का एक और मौका, ऐसे करें आवेदन
PSSSB Recruitment 2023: पीएसएसएसबी ने विभिन्न विभागों में भर्तियां निकाली हैं। इन भर्तियों के लिए पंजीकरण विंडो दोबारा से खोली गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PSSSB Various Vacancy 2023 Re Open: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने सीनियर असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, क्वालिटी मैनेजर, पर्सनल असिस्टेंट, ड्राफ्ट्समैन और अन्य रिक्तियों की भर्ती के लिए आवेदन विंडो दोबारा से खोली है। इच्छुक उम्मीदवार आज यानी 20 दिसंबर 2023 से आवेदन कर सकतें हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 24 दिसंबर 2023 शाम पांच बजे तक है।
PSSSBPSSSB रिक्तियों का विवरण
पीएसएसएसबी भर्ती 2023 के लिए विभिन्न पदों पर रिक्तियां की जानी है। बोर्ड ने पहले से जारी पदों की संख्या में भी बढ़ोतरी की है। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
-
सीनियर असिस्टेंट 12 (95 पद बाद में जोड़ा गया) = 107 पद
-
सीनियर असिस्टेंट (आईटी) 02 पद
-
सीनियर असिस्टेंट (लेखा) 02 पद
-
तकनीकी सहायक 02 पद
-
जांच सहायक 49 पद
-
विधि अधिकारी 02 पद
-
क्वालिटी मैनेजर 01 पद
-
पर्सनल असिस्टेंट 01 पद
-
जूनियर ऑडिटर 60 पद
-
ड्राफ्ट्समैन 01 पद
-
प्रशिक्षक 25 पद
PSSSB आयुसीमा
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की तरफ से सीनियर असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीजवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है। आयु में छूट नियमानुसार लागू है।
PSSSB आवेदन शुल्क
पीएसएसएसबी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/बीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 250 रुपये, ईएसएम और आश्रितों के लिए 200 रुपये और पीडब्ल्यूडी के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।