फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PSSSB Recruitment 2021 Admit Cards For Veterinary Inspector Out

पीएसएसएसबी भर्ती 2021: पशु चिकित्सा निरीक्षक के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां से कर सकते हैं डाउनलोड

Thu, 19 Aug 2021 06:30 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 19 Aug 2021 06:30 PM IST
सार

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने पीएसएसएसबी भर्ती 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पीएसएसएसबी द्वारा 21 अगस्त, 2021 को पशु चिकित्सा निरीक्षक परीक्षा 2021 आयोजित की जानी है।

विज्ञापन
PSSSB Recruitment 2021 Admit Cards For Veterinary Inspector Out
प्रवेश पत्र 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने पीएसएसएसबी भर्ती 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं, वे वेटरनरी इंस्पेक्टर पदों के लिए हैं। पीएसएसएसबी द्वारा शनिवार, 21 अगस्त को पशु चिकित्सा निरीक्षक परीक्षा 2021 आयोजित की जानी है। पंजीकृत उम्मीदवार जिन्हें परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी की आवश्यकता है, वे अधिक विवरण के लिए पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in देख सकते हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि इस भर्ती अभियान का उद्देश्य पशु चिकित्सा निरीक्षक के पद के लिए 866 उम्मीदवारों का चयन करना है। उपर्युक्त पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना आठ जुलाई, 2021 को जारी की गई थी। भर्ती हेतु पात्र होने के लिए, उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से डिप्लोमा किया हुआ होना चाहिए और पशु चिकित्सा विज्ञान और पशु स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा होना चाहिए।
विज्ञापन


पीएसएसएसबी भर्ती 2021 प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड 

  • पंजीकृत उम्मीदवार पीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट- sssb.punjab.gov.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर, 'पशु चिकित्सा निरीक्षक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।'
  • उम्मीदवारों को दूसरी विंडो पर री - डायरेक्ट किया जाएगा।
  • जहां उन्हें पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
  • विवरण जमा करने के बाद, स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
  • उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करना चाहिए और परीक्षा हॉल में ले जाने के लिए एक प्रिंट आउट लेना चाहिए।
  • बगैर प्रवेश पत्र के उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।


100 मिनट की होगी पीएसएसएसबी भर्ती लिखित परीक्षा

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने पीएसएसएसबी वेटरनरी इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिखित परीक्षा 100 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। इस साल, 1,200 से अधिक छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं। छात्रों को सभी वर्गों से अपने उत्तर भरने के लिए ओएमआर शीट प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed