फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Professor Job in UP: Professor Positions Open in UP University, Apply for Multiple Vacancies Here

Professor Job in UP: इस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के लिए चल रही है भर्ती, अभी करें आवेदन; दो लाख तक मिलेगा वेतन

Thu, 12 Sep 2024 12:42 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 12 Sep 2024 12:42 PM IST
सार

Professor Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश के महाराजा सुहल देव स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Professor Job in UP: Professor Positions Open in UP University, Apply for Multiple Vacancies Here
Professor Recruitment 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

Professor Recruitment 2024: महाराजा सुहल देव स्टेट यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (msdsu.ac.in) पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के कुल 75 पदों को भरना है। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 46 और एसोसिएट प्रोफेसर के 13 पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
   

 

पात्रता मानदंड
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, यूजीसी द्वारा निर्धारित की गई सभी योग्यता होनी चाहिए। 


इतना मिलेगा वेतन
इन पदों पर उम्मीदवारों को आवेदन के आधार पर साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार, प्रोफेसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 1,44,200-2,18,200 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। एसोसिएट प्रोफेसर को 1,31,400-2,17,100 रुपये और असिस्टेंट प्रोफेसर को 57,700-1,82,400 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेज जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ की आवश्यकता होगी। 
विज्ञापन

आवेदन शुल्क
महाराजा सुहल देव स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) व ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये का आवेदन शुल्क दोना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed