फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   principal job interview again started in up

खुशखबरी: फिर से शुरु हुए प्रधानाचार्य पद के निरस्त साक्षात्कार

Fri, 05 Jun 2015 01:56 AM IST
Updated Fri, 05 Jun 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
principal job interview again started in up

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रधानाचार्य पद के निरस्त साक्षात्कार दोबारा शुरू कर दिए हैं। चयन बोर्ड की ओर से 2014 जून में आजमगढ़, आगरा, मिर्जापुर, कानपुर एवं सहारनपुर मंडल के पदों के लिए साक्षात्कार करवाए गए थे।

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से साक्षात्कार के दौरान नियमों का पालन नहीं किए जाने पर ‘अमर उजाला’ ने मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद शासन ने प्रधानाचार्य के साक्षात्कार निरस्त कर दिए थे।
विज्ञापन


शासन की ओर से आजमगढ़, आगरा, मिर्जापुर, कानपुर एवं सहारनपुर मंडल के प्रधानाचार्य पद के लिए हुए साक्षात्कार निरस्त किए जाने के बाद बोर्ड ने इंटरव्यू लिस्ट की दोबारा जांच की और अब नई सूची जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही घोषित होगा परिणाम

principal job interview again started in up

चयन बोर्ड की ओर से आजमगढ़, मिर्जापुर मंडल का दोबारा साक्षात्कार पूरा हो गया है और अब आगरा, कानपुर मंडल के पदों के लिए साक्षात्कार कराने की तैयारी है।

वहीं सहारनपुर मंडल के पदों के लिए दोबारा साक्षात्कार 24 से 26 जून को कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आशाराम ने गतवर्ष तत्कालीन सचिव को दरकिनार करके नियमों का पालन किए बिना इंटरव्यू करवा दिया था।

इस दौरान मामला शासन तक पहुंचा और विधान परिषद में इस मामले को उठाया गया। हालांकि, चयन बोर्ड साक्षात्कार भले पूरा कर ले हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही परिणाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed