फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PPSC JE Recruitment Punjab psc will release admit card for junior Engineer on 1 march sarkari naukri

PPSC JE Recruitment: इस तारीख को जारी होंगे पंजाब पीएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र

Mon, 07 Feb 2022 08:28 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 07 Feb 2022 08:28 PM IST
सार

जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 6 मार्च, 2022 को किया जाएगा। 

विज्ञापन
PPSC JE Recruitment Punjab psc will release admit card for junior Engineer on 1 march sarkari naukri
PPSC JE Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

PPSC JE Recruitment: पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने जूनियार इंजीनियर भर्ती की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए अपना आवेदन किया था, वह पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


PPSC JE Recruitment: इस तारीख को जारी होंगे प्रवेश पत्र
आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को 1 मार्च, 2022 को जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 6 मार्च, 2022 को किया जाएगा। 
विज्ञापन


PPSC JE Recruitment: कैसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  ppsc.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Punjab PSC JE Admit Card 2022 के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के लॉगिन करें।

5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा। 

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

612 पदों पर होगी भर्तियां
पंजाब लोक सेवा आयोग की ओर से जूनियर इंजीनियर (सिविल) भर्ती के माध्यम से कुल 612 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा में 300 अंकों के 120 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की समय-सीमा 2 घंटे की होगी और इसमें नकारात्मक अंकन नहीं होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार इनका पालन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed