फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OSSC Teacher recruitment registration last date rescheduled apply till december 17

खुशखबर: इस राज्य में शिक्षकों के सात हजार से अधिक पदों पर आवेदन की बढ़ी डेट, यह है आखिरी तारीख

Fri, 16 Dec 2022 01:54 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 16 Dec 2022 01:54 PM IST
सार

OSSC Teacher recruitment: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के लिए नियमित शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है।

विज्ञापन
OSSC Teacher recruitment registration last date rescheduled apply till december 17
UP teacher's recruitment - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

OSSC Teacher Recruitment: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के लिए नियमित शिक्षकों के 7540 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीखों को एक बार फिर से बढ़ा दिया है। योग्य उम्मीदवार अब 17 दिसंबर से आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी, 2023 है।  आयोग की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक कुछ तकनीकी मुद्दों के कारण नियमित शिक्षक के पद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण / ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की समय-सीमा एक दिन के लिए बढ़ा दी जाती है। अब यह 17दिसंबर से शुरू होकर 16 जनवरी 2023 को समाप्त होगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 7540 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन

 

OSSC Teacher Recruitment पदों का विवरण

  1. टीजीटी कला: 1970
  2. टीजीटी पीसीएम: 1419
  3. टीजीटी सीबीजेड: 1205
  4. हिंदी: 1352
  5. संस्कृत: 723
  6. पीईटी: 841
  7. तेलुगु: 06
  8. उर्दू: 24
विज्ञापन
विज्ञापन

OSSC Teacher Recruitment पात्रता मापदंड

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जनवरी 2022 को 21 वर्ष से 38 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा द्वारा आयोजित एचएससी परीक्षा या ओडिया के साथ किसी भी समकक्ष परीक्षा को एक भाषा विषय के रूप में यानी पहली दूसरी या तीसरी भाषा के रूप में उत्तीर्ण किया हो। अलग- अलग पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अधिसूचना में दी गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें उसके बाद ही आवेदन करें।

विज्ञापन

OSSC Teacher Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  • अब संबंधित एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • फॉर्म सबमिट करें और एक प्रिंटआउट लें
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed