Sarkari Naukri: SSC में नौकरी करने का बेहतरीन मौका, आवेदन की अंतिम तिथि आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
OSSC Recruitment 2020 – ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के तहत जूनियर स्टेनोग्राफर के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, उनके पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। आवेदन की प्रक्रिया आज यानि 25 सितंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। उम्मीदवार पंजीकरण करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन जरूर देखें। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर...
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
जूनियर स्टेनोग्राफर कुल 03 पद
आयु सीमा :
उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 26 अगस्त, 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 25 सितंबर, 2020
शैक्षणिक योग्यता :
उम्मीदवारों को सीएचएसई ओडिशा या समकक्ष परीक्षा द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (+2 आर्ट्स / साइंस / कॉमर्स) उत्तीर्ण होना चाहिए और अंग्रेजी और ओडिया दोनों में शॉर्टहैंड में न्यूनतम 80 डब्ल्यूपीएम की गति होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
ऐसे करें आवेदन :
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://www.ossc.gov.in/ पर जाएं या इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर, दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को 25 सितंबर, 2020 तक पूरा करें। जान लें किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा। पंजीकरण करने के बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
OSSC की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश के विधान परिषद् में हो रही हैं भर्तियां, सैलरी जानकर हो जाएंगे खुश
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।