{"_id":"65aa027757fc318f3005a48f","slug":"ossc-ctsre-2023-registration-last-date-today-apply-now-at-ossc-gov-in-for-430-vacancy-2024-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"OSSC 2023: ओएसएससी संयुक्त तकनीकी सेवा भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि; 430 पदों पर अभी करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
OSSC 2023: ओएसएससी संयुक्त तकनीकी सेवा भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि; 430 पदों पर अभी करें आवेदन
Fri, 19 Jan 2024 10:34 AM IST
आकाश कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Fri, 19 Jan 2024 10:34 AM IST
सार
OSSC CTSRE 2023: ओएसएससी संयुक्त तकनीकी सेवा भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार आज तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
OSSC CTSRE 2023
- फोटो : Social Media
विस्तार
OSSC CTSRE 2023: ओडिशा सरकार के विभिन्न विभागों/एचओडी के तहत ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों/सेवाओं के लिए संयुक्त तकनीकी सेवा भर्ती परीक्षा (सीटीएसआरई)-2023 के लिए आवेदन करने की आज, 19 जनवरी आखिरी तारीख है। योग्य उम्मीदवार आज तक आधिकारिक वेबसाइट www.ossc.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस दिन तक करें आवेदन पत्र में सुधार
आवेदक 27 जनवरी, 2024 तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा फरवरी-अप्रैल 2024 में आयोजित होने की संभावना है। सटीक तिथि, समय और स्थान उचित समय पर सूचित किया जाएगा। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 430 रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुसीमा
आवेदकों की आयु 1 जनवरी, 2023 को 21 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध रिक्ति विवरण, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण देख सकते हैं।
आवेदन करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर CTSRE 2023 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- खुद को पंजीकृच करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- अब अपना फॉर्म जमा कर दें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।