फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OPSC Recruitment 2021 Odisha Public Service Commission released recruitment for 600 Assistant Professor posts, know the complete application process here

OPSC Recruitment 2021: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 600 पदों पर भर्ती जारी की, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

Tue, 26 Oct 2021 06:54 PM IST
Subhash Kumar सुभाष कुमार
Updated Tue, 26 Oct 2021 06:54 PM IST
सार

OPSC Recruitment 2021: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। स्नातकोत्तर में कम से कम 55 फीसदी अंक होने अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 से 45 साल के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन
OPSC Recruitment 2021 Odisha Public Service Commission released recruitment for 600 Assistant Professor posts, know the complete application process here
OPSC Recruitment 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएसी) ने राज्य में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियां जारी की है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत आज यानी 26 अक्तूबर 2021 से हो गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख 25 नवंबर निर्धारित की है। आयोग ने इन भर्तियों के लिए पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि राज्य में विभिन्न विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के 606 रिक्त पदों पर भर्ती जारी की गई है। योग्य उम्मीदवार नोटिस और उसमें दिए गए निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ कर ही आवेदन करें। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले शॉर्टलिस्ट किया जाएगा इसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इंटरव्यू में मिलने वाले अंको के आधार पर ही उम्मीदवारों को अंतिम चयन के बाद नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन


ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएसी) भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। स्नातकोत्तर में कम से कम 55 फीसदी अंक होने अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा में पांच वर्ष की छूट दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएसी) भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों को पालन कर के ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएसी) भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएसी) के आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे OPSC Asst Professor Recruitment के लिंक पर क्लिक करें। 
3. मांगी जा रही जानकारियों को भरें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 
4. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
5. फाइनल सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 
6. आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट निकलवा लें। 

उम्मीदवार आधिरकारिक वेबसाइट पर जाकर ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएसी) भर्ती  के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed