फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OPSC OCS 2023 application invited for 399 posts, Apply at opsc.gov.in from 17 Jan

OPSC OCS 2023: ओपीएससी सिविल सेवा भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, करीब 400 पदों पर इस दिन से कर सकेंगे अप्लाई

Mon, 01 Jan 2024 12:30 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 01 Jan 2024 12:30 PM IST
सार

OPSC OCS 2023: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने ओडिशा सिविल सेवा भर्ती अधिसूचित की  है। इस भर्ती के तहत करीब 400 पदों को भरा जाएगा। आवदेन करने का तरीका नीचे बताया गया है।

विज्ञापन
OPSC OCS 2023 application invited for 399 posts, Apply at opsc.gov.in from 17 Jan
OPSC OCS - फोटो : Social Media

विस्तार

OPSC OCS 2023: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने ओडिशा सिविल सेवा (2023-24 की विज्ञापन संख्या 20) के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार 17 जनवरी से 16 फरवरी, 2024 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 399 रिक्तियों को भरा जाएगा।

विज्ञापन

पात्रता मापदंड

आयु सीमा: आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2023 को 21 वर्ष से 38 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट।

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास भारत में केंद्रीय या राज्य विधानमंडल के अधिनियम द्वारा शामिल किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अधिसूचना में अधिक जानकारी पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

आवेदकों को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार दौर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन

आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ओसीएस 2023 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed