फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OPSC MO Admit Card 2021 Sarkari Naukri medical officer exam to be released soon at  opsc.gov.in

OPSC MO Admit Card 2021: ओपीएससी स्वास्थ्य अधिकारी की परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द होंगे जारी, यहां देखें डिटेल

Tue, 11 Jan 2022 10:36 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Tue, 11 Jan 2022 10:36 PM IST
सार

ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) के स्वास्थ्य अधिकारी (सहायक सर्जन) के 1871 पदों पर भर्ती के लिए 23 जनवरी, 2022 को लिखित परीक्षा होगी। इसके प्रवेश पत्र जल्द ही आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट  opsc.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
OPSC MO Admit Card 2021 Sarkari Naukri medical officer exam to be released soon at  opsc.gov.in
OPSC MO Admit Card 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने स्वास्थ्य अधिकारी (सहायक सर्जन) के पद पर भर्तियां निकाली हैं। चिकित्सा अधिकारी के कुल 1871 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इन पदों पर भर्ती के लिए 23 जनवरी, 2022 को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उम्मीदवारों के परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अगले एक हफ्ते में जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट  opsc.gov.in में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर भर्ती परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच में आयोजित होगी। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कटक/भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जिन भी अभ्यर्थियों ने इन पदों पर होने वाली लिखित परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। उनके लिए जल्द ही वेबसाइट में प्रवेश पत्र के डाउनलोड का लिंक सक्रिय हो जाएगा।

विज्ञापन

 

लिखित परीक्षा के नियमों का करें पालन

उम्मीदवार ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पूर्व सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। सभी उम्मीदवार चिकित्सा अधिकारी के पदों पर होने वाली लिखित परीक्षा के लिए कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का अच्छी तरह से पालन करें। उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्रों पर शारीरिक दूरी बनाएं और मुंह पर मास्क पहनकर परीक्षा देने के लिए पहुंचें। आयोग द्वारा जारी किए जाने वाले प्रवेश पत्र को भी परीक्षा केंद्रों पर साथ में लाना न भूलें। साथ ही अपने पहचान पत्र को भी अवश्य लेकर आएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

OPSC MO Admit Card 2021 को ऐसे करें आवेदन

  • ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी opsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ओपीएससी एमओ एडमिट कार्ड 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि को दर्ज करते हुए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका ओपीएसी एमओ प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें।
  • अपने प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed