फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OPSC Medical Officers recruitment registration 2023 begins apply now at opsc.gov.in

Medical Officers Recruitment 2023: चिकित्सा अधिकारी के 7276 पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Fri, 18 Aug 2023 05:28 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 18 Aug 2023 05:28 PM IST
सार

OPSC Medical Officers Registration 2023: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने विज्ञापन के तहत ग्रुप-ए (जूनियर ब्रांच) में मेडिकल ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
OPSC Medical Officers recruitment registration 2023 begins apply now at opsc.gov.in
medical - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

OPSC Medical Officer Recruitment 2023: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने राज्य में चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी सौगात दी है। आयोग ने चिकित्सा अधिकारी के 7276 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आज यानी 18 अगस्त से शुरू कर दी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत ओडिशा चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के लिए ग्रुप ए (जूनियर शाखा) की भर्ती अभियान के तहत इन पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर 18 सितंबर, 2023 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

Medical Officers Recruitment आयुसीमा

ओडिशा चिकित्सा अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 01 जनवरी 2023 को 21 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Medical Officers Recruitment शैक्षणिक योग्यता 

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज या मेडिकल संस्थान से एमबीबीएस या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। 

विज्ञापन

ओपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा (एमसीक्यू आधारित) और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन शामिल है। ओपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2023 के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।




 

Medical Officers Recruitment ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।

  • अपना पंजीकरण करें और संबंधित पद के लिए आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

  • फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

Medical Officers Recruitment  वेतनमान

चिकित्सा अधिकारी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को ओआरएसपी नियम, 2017 के अनुसार वेतन मैट्रिक्स के लेवल -12, सेल -1 में 56100/- रुपये का वेतनमान मिलेगा, साथ ही सामान्य महंगाई और अन्य भत्ता भी मिलेगा जो समय-समय पर ओडिशा सरकार द्वारा स्वीकृत किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed