फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OPSC Assistant Engineer Recruitment 2024 notification out know how to Apply at opsc.gov.in

OPSC Recruitment 2024: सहायक अभियंता पदों पर निकली भर्ती, आवेदन से जुड़ी इन बातों को जानना जरूरी

Fri, 29 Dec 2023 01:04 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 29 Dec 2023 01:04 PM IST
सार

OPSC Assistant Engineer Recruitment 2024: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
OPSC Assistant Engineer Recruitment 2024 notification out know how to Apply at opsc.gov.in
सहायक अभियंता भर्ती 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

OPSC Assistant Engineer Recruitment 2024: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने सहायक अभियंता (Assistant Engineer) पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया 12 जनवरी 2024 से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी 2024 तक रहेगी। 

विज्ञापन

OPSC Assistant Engineer रिक्तियों का विवरण

ओडिशा लोक सेवा आयोग में सहायक अभियंता भर्ती अभियान के तहत 621 रिक्तियों को भरा जाएगा। इनमें से 580 रिक्तियां सहायक अभियंता (सिविल) के पदों के लिए हैं और 41 रिक्तियां सहायक अभियंता (मैकेनिकल) पदों के लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

OPSC AE आयु सीमा

ओडिशा में सहायक अभियंता पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी 2021 को 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के मुताबिक आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

OPSC Assistant Engineer शैक्षणिक योग्यता

  • एईई (सिविल) पद के लिए उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।

  • एईई (मैकेनिकल) पद के लिए उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।

OPSC AEE Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।

  • अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, और फॉर्म सबमिट करें।

  • अब इसका एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed