CTET 2022: CTET में इतने फीसदी अभ्यर्थी ही होते हैं सफल, जानें पिछले कुछ सालों में क्या रही है ये संख्या
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन दिसंबर 2022 में किया जाना है। यह परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को जल्द ही एक सुनहरा मौका मिलने वाला है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इसपात्रता परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के स्कूलों के साथ अन्य कई जगहों पर शिक्षकों की भर्ती निकलने के बाद आवेदन करने का मौका मिलता है। इसलिए इसमें हिस्सा लेने के लिए लाखों कीसंख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। इस परीक्षा को आयोजित करने वाली संस्था केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक अगले CTET का आयोजन दिसंबर 2022 मेंकिया जाना है। हालांकि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी, CBSE ने इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी है। वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर जरूर सामने आ रही है कि इस परीक्षा केलिए CBSE अगस्त महीने में नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के CTET Online Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
इतने फीसदी अभ्यर्थी ही हो पाते हैं सफल:
CTET में हिस्सा लेने के लिए हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं, लेकिन इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा नहीं है। दरअसल पिछले साल दिसंबर में आयोजित हुई CTET 2021 के पेपर 1 में 29.78 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने और पेपर 2 में 17.21 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी। जबकि इससे भी पहले जनवरी 2021 में आयोजित हुई CTET के पेपर 1 में 33.25 फीसदी अभ्यर्थियों ने और पेपर 2 में 21.68 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी।
क्या है सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या:
दिसंबर 2021 में आयोजित हुई CTET के पेपर 1 में हिस्सा लेने के लिए 18,92,276 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें से 14,95,511 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इस पेपर में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 4,45,467 थी। वहीं इसके पेपर 2 में हिस्सा लेने के लिए 16,62,886 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें से 12,78,165 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा 2,20,069 अभ्यर्थियों नेइसमें सफलता हासिल की थी। जबकि इससे पहले जनवरी 2021 में आयोजित की गई CTET के पेपर 1 में हिस्सा लेने के लिए 16,11,423 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था और इनमें से 12,47,217 अभ्यर्थियों ने इसमें हिस्सा लिया था। इस पेपर में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 4,14,798 थी। वहीं इसके पेपर 2 में हिस्सा लेने के लिए 14,47,551 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था और इनमें से11,04,454 अभ्यर्थियों ने इसमें हिस्सा लिया था तथा इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 2,39,501 थी।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।