फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ONGC Recruitment 2021: Bumper recruitment for graduate trainee posts, you can apply like this

ONGC Recruitment 2021: ओएनजीसी में ट्रेनी पदों के लिए बंपर भर्ती, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Mon, 04 Oct 2021 07:33 PM IST
सोनिया चौहान जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 04 Oct 2021 07:33 PM IST
सार

ONGC Recruitment 2021: ओएनजीसी इंजीनियरिंग और भूविज्ञान जैसे कई विभागों में स्नातक पास ट्रेनी पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। स्नातक पास उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
ONGC Recruitment 2021: Bumper recruitment for graduate trainee posts, you can apply like this
ONGC Recruitment 2021 - फोटो : SELF

विस्तार

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने हाल ही में अपने संगठन में भर्ती अभियान के लिए एक अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, ओएनजीसी इंजीनियरिंग और भू-विज्ञान जैसे कई विभागों में स्नातक  ट्रेनी पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रही है। स्नातक पास उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर पहले राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। ओएनजीसी द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कुल 313 ग्रेजुएट ट्रेनी पद उपलब्ध हैं। बता दें कि ओएनजीसी 2020 परीक्षा में उनके अंकों के आधार पर ग्रेजुएट ट्रेनी के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करेगा।

विज्ञापन

ओएनजीसी भर्ती की महत्वपूर्ण जानकारी

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि- 22 सितंबर, 2021
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 12 अक्तूबर, 2021
  • भर्ती ट्रेनी के कुल 313 पदों के लिए जारी की गई है।
  • उम्मीदवारों की नियुक्ति ओएनजीसी, देहरादून (उत्तराखंड) में की जाएगी।
 

ओएनजीसी भर्ती पात्रता मानदंड 

ओएनजीसी में ग्रेजुएट ट्रेनी पद के लिए उम्मीदवारों के पास अपने संबंधित क्षेत्र में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। बता दें कि सभी उम्मीदवारों को ओएनजीसी की आधिकारिक अधिसूचना में प्रत्येक पद के लिए विस्तृत पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए। 


ओएनजीसी भर्ती आयु - सीमा
 

उम्मीदवारों की आयु सीमा 30 वर्ष (सामान्य) और 33 वर्ष (ओबीसी) तय की गई है। वहीं, एईई ड्रिलिंग या सीमेंटिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 28 वर्ष (सामान्य), 31 वर्ष (ओबीसी) और 33 वर्ष (एससी / एसटी) के लिए निर्धारित की गई है।

ओएनजीसी भर्ती की आवेदन एवं चयन प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

ओएनजीसी में ग्रेजुएट ट्रेनी पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संगठन की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर 12 अक्तूबर, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन GATE 2020 की परीक्षा में उनके अंकों, योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
 

ओएनजीसी भर्ती 2021 विवरण 
 
क्रम संख्या पद नाम  रिक्तियां
1 एईई (सीमेंटिंग)  07 पद
2 एईई (सिविल)  18 पद
3 एईई (ड्रिलिंग)  28 पद
4 एईई (इलेक्ट्रिकल)  39 पद
5 एईई (इलेक्ट्रानिक्स)  05 पद
6 एईई (इंस्ट्रूमेंटेशन)  32 पद
7 एईई (मैकेनिकल)  31 पद
8 एईई (प्रोडक्शन) केमिकल  16 पद
9 एईई (प्रोडक्शन) पेट्रोलियम  12 पद
10 एईई (रिजर्वायर)  07 पद
11 केमिस्ट  15 पद
12 जियो लॉजिस्ट  19 पद
13 जियो फिजिस्ट (सरफेस)  24 पद
14 जियो फिजिस्ट (वैल्स)  12 पद
15 मटीरियल मैनेजमेंट (ऑफिसर)  12 पद
16 प्रोग्रामिंग ऑफिसर  05 पद
17 ट्रांसपोर्ट ऑफिसर  07 पद
18 इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग  03 पद
 

आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने एवं डाउनलाेड करने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed