ONGC Recruitment 2021: ओएनजीसी में ट्रेनी पदों के लिए चल रही बंपर भर्ती, स्कोर कार्ड से सीधे मिलेगी नौकरी, लेकिन आज ही करना होगा आवेदन
ONGC Recruitment 2021: ओएनजीसी में ग्रेजुएट ट्रेनी पद के लिए उम्मीदवारों के पास अपने संबंधित क्षेत्र में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन GATE 2020 की परीक्षा में उनके अंकों, योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओएनजीसी यानी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने हाल ही में अपने संगठन में भर्ती अभियान के लिए एक अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, ओएनजीसी इंजीनियरिंग और भू-विज्ञान जैसे कई विभागों में स्नातक ट्रेनी पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों की सीधी भर्ती कर रही है। स्नातक पास उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर पहले राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। ओएनजीसी द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कुल 313 ग्रेजुएट ट्रेनी पद उपलब्ध हैं। ग्रेजुएट ट्रेनी के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती 2020 की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी।
ओएनजीसी भर्ती की महत्वपूर्ण जानकारी
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि- 22 सितंबर, 2021
- आवेदन पत्र और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 12 अक्तूबर, 2021
- भर्ती ट्रेनी के कुल 313 पदों के लिए जारी की गई है।
- उम्मीदवारों की नियुक्ति ओएनजीसी, देहरादून (उत्तराखंड) में की जाएगी।
ओएनजीसी भर्ती पात्रता मानदंड, आवेदन एवं चयन प्रक्रिया
ओएनजीसी में ग्रेजुएट ट्रेनी पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संगठन की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर 12 अक्तूबर, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं। ओएनजीसी में ग्रेजुएट ट्रेनी पद के लिए उम्मीदवारों के पास अपने संबंधित क्षेत्र में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन GATE 2020 की परीक्षा में उनके अंकों, योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
ओएनजीसी भर्ती आयु - सीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा 30 वर्ष (सामान्य) और 33 वर्ष (ओबीसी) तय की गई है। वहीं, एईई ड्रिलिंग या सीमेंटिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 28 वर्ष (सामान्य), 31 वर्ष (ओबीसी) और 33 वर्ष (एससी / एसटी) के लिए निर्धारित की गई है। बता दें कि सभी उम्मीदवारों को ओएनजीसी की आधिकारिक अधिसूचना में प्रत्येक पद के लिए विस्तृत पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए।
ओएनजीसी भर्ती 2021 विवरण
क्रम संख्या पद नाम रिक्तियां
1. एईई (सीमेंटिंग) 07 पद
2. एईई (सिविल) 18 पद
3. एईई (ड्रिलिंग) 28 पद
4. एईई (इलेक्ट्रिकल) 39 पद
5. एईई (इलेक्ट्रानिक्स) 05 पद
6. एईई (इंस्ट्रूमेंटेशन) 32 पद
7. एईई (मैकेनिकल) 31 पद
8. एईई (प्रोडक्शन) केमिकल 16 पद
9. एईई (प्रोडक्शन) पेट्रोलियम 12 पद
10. एईई (रिजर्वायर) 07 पद
11. केमिस्ट 15 पद
12. जियो लॉजिस्ट 19 पद
13. जियो फिजिस्ट (सरफेस) 24 पद
14. जियो फिजिस्ट (वैल्स) 12 पद
15. मटीरियल मैनेजमेंट (ऑफिसर) 12 पद
16. प्रोग्रामिंग ऑफिसर 05 पद
17. ट्रांसपोर्ट ऑफिसर 07 पद
18. इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग 03 पद
आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने एवं डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।