फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ONGC Apprentice Recruitment 2020: List of selected candidates released, check it here

ONGC: ओएनजीसी ने जारी किया चार हजार से ज्यादा भर्ती का रिजल्ट, ऐसे देखें

Mon, 07 Sep 2020 05:52 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 07 Sep 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
ONGC Apprentice Recruitment 2020: List of selected candidates released, check it here
Result - फोटो : social media

ONGC Apprentice Recruitment 2020: ओएनजीसी ने चार हजार से ज्यादा भर्तियों के लिए चयनित उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया है। इससे पहले यह रिजल्ट तीन सितंबर को जारी होना था, लेकिन कुछ तकनीकी वजहों से रिजल्ट जारी होने की तिथि  सात सितंबर कर दी थी। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने सोमवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपरेंटिस भर्ती परीक्षा 2020 का परिणाम घोषित किया। इन भर्तियों के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वो आधिकारिक वेबसाइट  ongcapprentices.ongc.co.in के जरिए अपना रिजल्ट जारी करेगा।

विज्ञापन


ओएनजीसी (ONGC) ने 4182 पदों के लिए अपरेंटिंस की नौकरियां निकाली थीं। इनमें से 1579 भर्तियां वेस्टर्न सेक्टर के लिए निकाली थी। जबकि, 764 रिक्तियां मुंबई सेक्टर के लिए निकाली थी। 716 नौकरियां ईस्टर्न सेक्टर व 674 रिक्तियां दक्षिणी सेक्टर के निकाली हैं। 228 रिक्तियां उत्तरी सेक्टर और 221 सेंटर के लिए निकाली हैं। चयन समिति द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


कैसे देखें ओएनजीसी अपरेंटिस रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट ongcapprentices.ongc.co.in है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यहां होम पेज पर आपको आपने जिस सेक्टर के लिए अप्लाई किया था उसका लिंक मिलेगा।
-अपने वर्क सेंटर सेक्टर पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

मुंबई सेक्टर के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें
सेंट्रल सेक्टर (कोलकाता) के लिए डायरेक्ट लिंक पर

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed