फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Oil India Limited Recruitment 2022 for Grade B and Grade C Posts know how to apply here sarkari naukri

Oil India Limited Recruitment: ऑयल इंडिया लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्तियां, जानें जरूरी शैक्षणिक योग्यताएं

Sun, 06 Mar 2022 05:08 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 06 Mar 2022 05:08 PM IST
सार

ऑयल इंडिया लिमिटेड में भर्ती के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संस्थान ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च, 2022 को निर्धारित की है।

विज्ञापन
Oil India Limited Recruitment 2022 for Grade B and Grade C Posts know how to apply here sarkari naukri
Oil India Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

Oil India Limited Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के अंतर्गत रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऐसे उम्मीदवार और अभ्यर्थी जो इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन ऑयल इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट www.oil-india.com पर जाकर कर सकते हैं। आवेदन के लिए पात्रता और इसकी पूरी प्रक्रिया को जानने के लिए उम्मीदवार इस खबर को आखिर तक पढ़ें। 

विज्ञापन


Oil India Limited Recruitment: 15 मार्च तक कर लें आवेदन
ऑयल इंडिया लिमिटेड में भर्ती के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संस्थान ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च, 2022 को निर्धारित की है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 
विज्ञापन


Oil India Limited Recruitment: 55 पदों पर निकलीं भर्तियां
ऑयल इंडिया लिमिटेड भर्ती के माध्यम से कुल 55 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों को नीचि दिए गए विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • मैनेजर (ईआरपी-एचआर)- 1 पद 
  • अधीक्षक अभियंता (पर्यावरण)- 2 पद 
  • सीनियर ऑफिसर (इंस्ट्रुमेंटेशन)- 6 पद 
  • अधीक्षक चिकित्सा अधिकारी (रेडियोलॉजी)- 1 पद 
  • अधीक्षक चिकित्सा अधिकारी (बाल रोग)- 1 पद 
  • सीनियर मेडिकल ऑफिसर- 1 पद 
  • सीनियर सिक्योरिटी ऑफिसर- 1 पद 
  • सीनियर ऑफिसर (सिविल)- 2 पद 
  • सीनियर ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल)- 8 पद 
  • सीनियर ऑफिसर (मैकेनिकल)- 20 पद 
  • सीनियर ऑफिसर (पब्लिक अफेयर्स)- 4 पद 
  • सीनियर अकाउंट ऑफिसर/सीनियर इंटरनल ऑडिटर- 5 पद 
  • सीनियर ऑफिसर (एचआर)- 3 पद 


Oil India Limited Recruitment: आवेदन शुल्क
ऑयल इंडिया लिमिटेड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईडब्ल्यूएस/भूतपूर्व सैनिक के लिए आवेदन निशुल्क है। 


Oil India Limited Recruitment: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  www.oil-india.com पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • अब सभी जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरुरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed