फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Odisha Police SI admit card 2025 Released, exam on Mar 8, 9: Direct link to download here

Odisha SI: ओडिशा एसआई के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र, 933 पदों पर होगी भर्ती; इस दिन होंगे एग्जाम्स

Sun, 02 Mar 2025 12:41 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 02 Mar 2025 12:41 PM IST
सार

Odisha Police SI Admit Card 2025: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Odisha Police SI admit card 2025 Released, exam on Mar 8, 9: Direct link to download here
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Odisha Police SI Admit Card 2025 Out: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने ओडिशा पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) की भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने 933 पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


ओडिशा पुलिस एसआई परीक्षा 8 और 9 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ओएमआर आधारित होगी, जिसमें उम्मीदवारों को उत्तर शीट पर सही विकल्प भरने होंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय, स्थान, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी निर्देश दिए गए हैं। इन्हें जरूर चेक कर लें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगी भर्ती?

लिखित परीक्षा सबसे पहले होगी और इसमें पास होने वाले ही आगे बढ़ पाएंगे। इसके बाद, शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST & PET) परीक्षा होगी। यह क्वालिफाइंग होगी, यानी इसे पास करना जरूरी होगा लेकिन इसमें प्राप्त अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। तीसरे चरण में उम्मीदवारों के स्वास्थ्य और फिटनेस की जांच होगी। अंत में उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन होगा और सभी जरूरी प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।

परीक्षा पैटर्न

लिखित परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी, जिसमें दो पेपर शामिल होंगे। पहला पेपर 100 अंकों का होगा, जिसके लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। यह पेपर मुख्य रूप से सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित होगा। दूसरा पेपर 200 अंकों का होगा, जिसमें अंग्रेजी भाषा, उड़िया भाषा और मानसिक योग्यता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर के लिए 180 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।

परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) भी लागू होगी। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और उड़िया होगा, जिससे उम्मीदवार अपनी सुविधा अनुसार उत्तर दे सकेंगे।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (odishapolice.gov.in) या (opsi.onlineregistrationforms.com) पर जाएं।
  • "Odisha Police SI Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed