फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Odisha government will recruit Junior Teacher in primary and upper primary schools

Teacher Recruitment 2023: इस सूबे में होने जा रही शिक्षकों की बंपर भर्ती, 13 सितंबर से शुरू होगा आवेदन

Mon, 11 Sep 2023 01:02 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 11 Sep 2023 01:02 PM IST
सार

Odisha Teacher Recruitment 2023: ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण (OSEPA) ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत राज्य में बड़े पदों पर भर्ती होने जा रही है।

विज्ञापन
Odisha government will recruit Junior Teacher in primary and upper primary schools
ODISHA Teacher recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Odisha Teacher Recruitment 2023 Notification: ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण (OSEPA) ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 20,000 जूनियर शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 सितंबर से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 10 अक्तूबर 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट osepa.odisha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन

उम्मीदवारों का चयन सरकार द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र का उल्लेख संबंधित उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर किया जाएगा। जिलेवार और श्रेणीवार पदों सहित अन्य जानकारी ओएसईपीए की वेबसाइट (osepa.odisha.gov.in) पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन की तिथि के अनुसार उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इससे पहले अगस्त में, ओडिशा स्कूल और जन शिक्षा विभाग ने जूनियर शिक्षक भर्ती के लिए घोषणा की थी।

विज्ञापन

Odisha Teacher Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • ओएसईपीए वेबसाइट osepa.odisha.gov.in पर जाएं।

  • ओएसईपीए जूनियर शिक्षक भर्ती पेज पर जाएं।

  • ओडिशा जूनियर शिक्षक पद के लिए आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

  • आवश्यक विवरण प्रदान करके अपना पंजीकरण करें।

  • ओडिशा जूनियर शिक्षक आवेदन पत्र भरें।

  • शुल्क का भुगतान करें और अपना आवेदन जमा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed