OFDC Recruitment 2023: ओएफडीसी में कई पदों पर निकलीं भर्तियां, यहां पढ़ें आवेदन से जुड़ी जानकारी
OFDCL Recruitment: ओएफडीसीएल में लेखा सहायक ग्रेड II सहित कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
OFDCL Recruitment 2023: ओडिशा वन विकास निगम लिमिटेड (ओएफडीसी) की तरफ से लेखा सहायक ग्रेड II, सहायक ग्रेड III, कार्यकारी सहायक, फील्ड सहायक ग्रेड II और फील्ड सहायक ग्रेड III पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 22 नवंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.odishafdc.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 12 दिसंबर 2023 निर्धारित की गई है।
OFDCL Recruitment रिक्तियों का विवरण
ओडिशा वन विकास निगम लिमिटेड में नियमित आधार पर 355 रिक्तियों को भरा जाना है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
-
लेखा सहायक (ग्रेड- II): 09 पद
-
असिस्टेंट (ग्रेड-III): 61 पद
-
कार्यकारी सहायक: 13 पद
-
फील्ड असिस्टेंट (ग्रेड-II): 47 पद
-
फील्ड असिस्टेंट (ग्रेड-III): 225 पद
OFDC Recruitmentआवेदन शुल्क
अनारक्षित और एसईबीसी उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
OFDC Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्रासंगिक विषय में स्नातक की डिग्री भी होनी चाहिए।