{"_id":"6408878b66eff273780df7f9","slug":"odisha-adarsha-vidyalaya-recruitment-2023-know-about-vacancies-details-and-more-2023-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"OAVS 2023 Recruitment: ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन में बंपर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें अप्लाई","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
OAVS 2023 Recruitment: ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन में बंपर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें अप्लाई
Wed, 08 Mar 2023 06:35 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Wed, 08 Mar 2023 06:35 PM IST
सार
OAVS Recruitment 2023: ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन ने 1010 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
OASV Teacher Recruitment
- फोटो : Social Media
विस्तार
Odisha Adarsha Vidyalaya Recruitment 2023 : ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन (OAVS), स्कूल और जन शिक्षा विभाग, ओडिशा सरकार के तहत विभिन्न विषयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के 1010 पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन की इस भर्ती के तहत प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी, पीईटी और आर्ट टीचर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.oav.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आदर्श विद्यालय संगठन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में जमा करना है। पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 07 मार्च से शुरू हो गई है। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 06 अप्रैल 2023 तक है। इसके साथ ही फीस जमा करने की आखिरी तारीख 08 अप्रैल 2023 तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयु-सीमा
ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन की इस भर्ती में प्रिंसिपल पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष और न्यूनतम 32 वर्ष है। जबकि अन्य पदों के लिए यह न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष है। आरक्षण के नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
वेतनमान
- प्रिंसिपल – 67,700 रुपए प्रतिमाह
- पीजीटी टीचर – 47,600 रुपये प्रतिमाह
- टीजीटी टीचर – 44,900 रुपये