फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   numaligarh refinery limited 66 vacancies indian national oil company govt jobs

NRL Recruitment: रिफाइनरी में इंजीनियर ट्रेनी और असिस्टेंट ऑफिसर समेत कई पदों पर नौकरी का मौका

Fri, 13 Aug 2021 02:17 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 13 Aug 2021 02:17 PM IST
सार

इस भर्ती के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nrl.co.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
numaligarh refinery limited 66 vacancies indian national oil company govt jobs
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी नौकरी पाने की राह ताक रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। पूर्वोत्तर के युवाओं के लिए तो यह सोने पे सुहागा साबित होगा है। दरअसल, असम स्थित नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) ने इंजीनियर ट्रेनी, असिस्टेंट ऑफिसर और असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nrl.co.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त, 2021 है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.nrl.co.in/ पर उपलब्ध अधिसूचना में पात्रता मानदंड और अन्य विवरण देख सकते हैं।
विज्ञापन


NRL Recruitment रिफाइनरी में रिक्तियों का विवरण
यह भर्ती अभियान 66 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनका विवरण निम्नानुसार है -  
 

पदनाम    विभाग    रिक्तियों की संख्या 

ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी    सिविल    06 रिक्तियां

ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी    मैकेनिकल    20 रिक्तियां

ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी    इंस्ट्रुमेंटेशन    11 रिक्तियां

ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी    इलेक्ट्रिकल    08 रिक्तियां

ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी    केमिकल    10 रिक्तियां

ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी    कंप्यूटर साइंस    05 रिक्तियां

ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी    मेटलर्जी    01 रिक्ति

सहायक अधिकारी वाणिज्यिक    (प्रशिक्षु)    03 रिक्तियां

सहायक अधिकारी वाणिज्यिक    (प्रशिक्षु)    02 रिक्तियां

सहायक लेखा अधिकारी    02 रिक्तियां 


NRL Recruitment रिफाइनरी भर्ती की आयु सीमा

नुमालीगढ़ रिफाइनरी में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पद के लिए आयु सीमा 30 वर्ष है। जबकि सहायक लेखा अधिकारी और सहायक अधिकारी वाणिज्यिक (प्रशिक्षु) के पद के लिए ऊपरी आयु सीमा 32 वर्ष है। 

NRL Recruitment रिफाइनरी भर्ती का आवेदन शुल्क

एनआरएल भर्ती में सामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

NRL Recruitment रिफाइनरी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया

विज्ञापन

  • - उम्मीदवार नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nrl.co.in/ पर जाएं।
  • - अब होमपेज पर करियर टैब और फिर करेंट ओपनिंग पर क्लिक करें।
  • - इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
  • - अब सभी आवश्यक विवरण भरें और सबमिट करें।
  • - यहां फोटो, हस्ताक्षर और सभी संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।
  • - उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक प्रिंट कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed