फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NSUT Recruitment 2023 for Professor Asst Professor Associate Professor post apply at nsut.ac.in

NSUT Recruitment 2023: एनएसयूटी में प्रोफेसर-सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया-पात्रता

Sat, 12 Aug 2023 12:34 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 12 Aug 2023 12:34 PM IST
सार

NSUT Recruitment 2023: नेता जी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी की तरफ से करीब साढ़े तीन सौ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
NSUT Recruitment 2023 for Professor Asst Professor Associate Professor post apply at  nsut.ac.in
jobs

विस्तार

NSUT Recruitment 2023: नेता जी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT) की तरफ से 322 पदों पर सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की भर्ती के लिए इच्छुक और योग्यताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nsut.ac.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 17 अगस्त 2023 तक है, जबकि ऑफलाइन आवेदन पत्र संबंधित पते पर जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2023 तक है। 

विज्ञापन

NSUT Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में कुल 322 संकाय पदों में से 212 सहायक प्रोफेसर के लिए, 81 एसोसिएट प्रोफेसर के लिए और 29 पद प्रोफेसर के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

NSUT Teaching Vacancies 2023 आयु सीमा

  • असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 35 वर्ष

  • एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 50 वर्ष

  • प्रोफेसर के लिए 55 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन

NSUT Faculty Recruitment 2023 वेतनमान

सहायक प्रोफेसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 57,700 से 1,82,400 रुपये लेवल -10 के मुताबिक दिया जाएगा। जबकि एसोसिएट प्रोफेसर को 1,31,400-2,17,100 रुपये लेवल 13 ए1 के मुताबिक और प्रोफेसर को 1,44,200 से 2,18,200 रुपये लेवल 14 के मुताबिक दिए जाएंगे। 

NSUT Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता

एनएसयूटी टीचिंग भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास स्नातक डिग्री/बी.ई./बी.टेक /बी.एस. और एम.ई./एम.टेक./एम.एस. या इंटीग्रेटेड एम.टेक/मास्टर डिग्री/पीएचडी डिग्री/एमबीए/एमसीओएम/आईसीडब्ल्यूए जैसी योग्यता होनी चाहिए। 

NSUT Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,000 रूपये पंजीकरण शुल्क और 1000 हजार प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में देना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क नहीं देना होगा, बल्कि उन्हें प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed