{"_id":"678f2fe3f91fe4c6ac0f33be","slug":"npcil-recruitment-2024-today-is-last-date-to-apply-for-284-apprentice-posts-selection-will-be-done-without-e-2025-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NPCIL Recruitment 2024: एनपीसीआईएल में अपरेंटिस के 284 पदों में आवेदन की आज अंतिम तिथि; बिना परीक्षा होगा चयन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
NPCIL Recruitment 2024: एनपीसीआईएल में अपरेंटिस के 284 पदों में आवेदन की आज अंतिम तिथि; बिना परीक्षा होगा चयन
Tue, 21 Jan 2025 10:57 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 21 Jan 2025 10:57 AM IST
सार
NPCIL Apprentice Recruitment 2024: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 284 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। जिसमें आवेदन करने की आज अंतिम तिथि हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट के जरिए किया जाएगा।
विज्ञापन
NPCIL Apprentice Recruitment 2024
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NPCIL Apprentice Recruitment 2024: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसमें आवेदन करने की समय सीमा 21 जनवरी तक हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcil.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट के जरिए किया जाएगा, और इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
NPCIL ने 284 अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। इनमें 176 पद ट्रेड अपरेंटिस, 32 पद डिप्लोमा अपरेंटिस और 76 पद ग्रेजुएट अपरेंटिस के हैं। उम्मीदवारों को विभिन्न ट्रेड्स के लिए निर्धारित योग्यताएं पूरी करनी होंगी। इसके साथ ही, चयन प्रक्रिया में उम्मीदवार के पिछले शैक्षिक अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। समान अंक प्राप्त करने की स्थिति में, पहले जन्मे उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
NPCIL ने 284 अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। इनमें 176 पद ट्रेड अपरेंटिस, 32 पद डिप्लोमा अपरेंटिस और 76 पद ग्रेजुएट अपरेंटिस के हैं। उम्मीदवारों को विभिन्न ट्रेड्स के लिए निर्धारित योग्यताएं पूरी करनी होंगी। इसके साथ ही, चयन प्रक्रिया में उम्मीदवार के पिछले शैक्षिक अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। समान अंक प्राप्त करने की स्थिति में, पहले जन्मे उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
NPCIL Apprentice Eligibility Criteria: शैक्षिक योग्यता
- डिप्लोमा अपरेंटिस: राज्य सरकार द्वारा स्थापित तकनीकी शिक्षा बोर्ड या मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा।
- ग्रेजुएट अपरेंटिस: इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी स्ट्रीम या सामान्य स्ट्रीम (बीए, बीएससी, बीकॉम आदि) में ग्रेजुएशन डिग्री।
- ट्रेड अपरेंटिस: आईटीआई डिप्लोमा।
विज्ञापन
NPCIL Apprentice Selection Process: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन उनके शैक्षिक अंकों के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के बाद, उम्मीदवारों को डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से दस्तावेज भेजने होंगे। चयन में यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो पहले जन्मे उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
NPCIL Apprentice Recruitment 2024: ऐसे करना होगा आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को npcil.nic.in पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इसके बाद भरे हुए आवेदन पत्र को डाक द्वारा उप प्रबंधक (एचआरएम), एनपीसीआईएल, काकरापार गुजरात साइट, अनुमाला-394651, ता. व्यारा, जिला. तापी, गुजरात के पते पर भेजना होगा।