फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Northern Railway Apprentice rrc recruitment know how to apply at rrcnr.org

Northern Railway Jobs: उत्तर रेलवे में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

Wed, 06 Dec 2023 04:24 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 06 Dec 2023 04:24 PM IST
सार

Northern Railway Apprentice Recruitment 2023: उत्तर रेलवे में अपरेंटिस पदों पर बंपर भर्ती होने जा रही है। उत्तर रेलवे की तरफ से भर्ती को लेकर एक अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन
Northern Railway Apprentice rrc recruitment know how to apply at rrcnr.org
Northern Railway recruitment

विस्तार

Northern Railway Apprentice Recruitment 2023: रेलवे भर्ती सेल (RRC) उत्तर रेलवे ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरआरसी एनआर की आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू होगी , जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 01 जनवरी, 2024 तक है।

विज्ञापन

Northern Railway आयु सीमा

उत्तर रेलवे में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

RRC NR Vacancy शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ एसएससी/मैट्रिकुलेशन/10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) उत्तीर्ण होना चाहिए और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा जारी प्रासंगिक ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए।

विज्ञापन

RRC Recruitment ऑनलाइन आवेदन 

आरआरसी एनआर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 100 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। आरआरसी आवेदन शुल्क नकद/चेक/मनीऑर्डर/आईपीओ/डिमांड ड्राफ्ट/केंद्रीय भर्ती शुल्क स्टांप आदि में स्वीकार नहीं करेगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना है।  

उत्तर रेलवे में अपरेंटिस पदों पर भर्ती की मेरिट सूची 12 फरवरी, 2024 को प्रदर्शित की जाएगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 3081 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed