फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NORCET 2021 Result AIIMS Delhi Declare Nursing Officer Bharti Sarkari Result and Cutoff on aiimsexams.org

NORCET 2021 Result: एम्स ने जारी किया नोरसेट 2021 परिणाम, ऐसे डाउनलोड करें नर्सिंग अधिकारी भर्ती रिजल्ट

Fri, 17 Dec 2021 02:35 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Fri, 17 Dec 2021 02:35 PM IST
सार

नर्सिंग अधिकारी भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (नोरसेट) 2021 के परिणाम जारी हुए गए हैं। मेरिट सूची में जगह पाने वाले योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं। नर्स अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए नोरसेट 2021 सीबीटी परीक्षा 20 नवंबर, 2021 को हुई थी।  

विज्ञापन
NORCET 2021 Result AIIMS Delhi Declare Nursing Officer Bharti Sarkari Result and Cutoff on aiimsexams.org
एम्स नोरसेट 2021 का रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने नर्सिंग अधिकारी भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET) 2021 की परिणाम की घोषणा कर दी है, जिसमें अंतरिम रूप से योग्य उम्मीदवारों की मेरिट सूची और निर्धारित कट ऑफ जारी की गई है। इस भर्ती के लिए 20 नवंबर को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन हुआ था। कुल 17,292 उम्मीदवारों ने नोरसेट भर्ती परीक्षा में योग्यता प्राप्त की है। जिसमें से गैर आरक्षित वर्ग की उम्मीदवारों की संख्या 2,665, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 791, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) नॉन क्रीमी लेयर के 7,587, अनुसूचित जाति (एससी) के 4,760 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 1,489 उम्मीदवार सीबीटी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। 

विज्ञापन

 

Sarkari Naukri Result: अंतिम चरण में होगा दस्तावेजों का सत्यापन

नोरसेट 2021 के योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in में जाकर दिशा-निर्देशों को पढ़ लें। मेरिट सूची में शामिल योग्य उम्मीदवार अस्पतालों की आवंटित सीटों के पात्रता मानदंड के बारे में भी अच्छी तरह से जानकारी जुटा लें। अंतिम चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा। 

विज्ञापन

Sarkari Result: नोरसेट 2021 रैंक से मिलेगी अस्पतालों में सीधी नौकरी

नोरसेट 2021 की रैंक के आधार पर देश के सभी एम्स में नर्सिंग अधिकारी (ग्रुप बी) के पदों पर सीधी भर्ती सुनिश्चित होगी। इस भर्ती पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 पे बैंड 9,300 से 34,800 रुपये के साथ ग्रेड पे- 4,600 रुपये का मासिक वेतन मिलेगा। नोरसेट 2021 के मेरिट सूची में जगह पाने वाले उम्मीदवार मेडिकल संस्थानों, अस्पतालों में उपलब्ध सीटों के लिए निर्धारित मानदंडों के तहत आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

Sarkari Result : एम्स नोरसेट परिणाम को ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज के परिणाम अनुभाग पर जाएं।
  • नर्सिंग अधिकारी भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET) 2021 परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • एम्स नोरसेट परिणाम 2021 की पीडीएफ फाइल नई विंडो में खुल जाएगी।
  • अब मेरिट सूची में अपना नाम चेक करें।
  • अपने नतीजे को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन

Sarkari Result : नोरसेट 2021 का कट ऑफ (परसेंटाइल)

  • अनारक्षित - 90.3728174
  • ओबीसी - 81.9533228
  • एससी - 70.9446995
  • एसटी - 70.9446995
  • अनारक्षित पीडब्ल्यूडी - 87.3677220
  • ईडब्लूएस पीडब्ल्यूडी - 87.1020950
  • ओबीसी पीडब्ल्यूडी - 77.7944390
  • एससी पीडब्ल्यूडी - 67.9748083
  • एसटी पीडब्ल्यूडी - 70.9074161

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed