फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Noida Metro Recruitment 2025: Multiple Job Openings with Salary Up to 1.60 Lakh  Rupees; Apply Now

Noida Metro Jobs: नोएडा मेट्रो में चल रही है विभिन्न पदों पर भर्ती, मिलेगा 1.60 लाख तक वेतन; तुरंत भरें फॉर्म

Tue, 01 Apr 2025 09:48 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 01 Apr 2025 09:48 AM IST
सार

NMRC Recruitment 2025: नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 21 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना आवेदन पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट या कूरियर के माध्यम से एनएमआरसी कार्यालय में भेजना होगा।

विज्ञापन
Noida Metro Recruitment 2025: Multiple Job Openings with Salary Up to 1.60 Lakh  Rupees; Apply Now
Noida Metro Recruitment 2025 - फोटो : ANI

विस्तार

Noida Metro Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने 2025 के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 21 अप्रैल 2025 तक ऑफलाइन आवेदन करके इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

Noida Metro Jobs: आवेदन की अंतिम तिथि

उम्मीदवार ध्यान रखें कि आवेदन 21 अप्रैल 2025 तक या उससे पहले पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट या कूरियर के माध्यम से नोएडा मेट्रो ऑफिस में पहुंचने चाहिए। इसके अलावा ईमेल या हाथ से डिलीवरी से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

विज्ञापन

NMRC Recruitment 2025: पदों का विवरण 

एनएमआरसी ने विभिन्न विभागों में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन फॉर्म को ऑफलाइन जमा करना होगा।

और भी पढ़ें:- Metro Driver: मेट्रो ड्राइवर बनने का सपना...? जानिए योग्यता, सैलरी और करियर का पूरा प्लान

रिक्त पद

  • असिस्टेंट मैनेजर (प्रॉपर्टी डेवलपमेंट): 01
  • असिस्टेंट मैनेजर (प्रॉपर्टी बिजनेस): 01
  • सेक्शन इंजीनियर (सिविल एंड ट्रैक): 02
  • असिस्टेंट मैनेजर (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी): 01
  • असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस): 01
  • सेक्शन इंजीनियर (रोलिंग स्टॉक): 04
  • सेक्शन इंजीनियर (सिगनलिंग एंड टेलीकॉम): 03
  • सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 02
  • सीनियर सेक्शन इंजीनियर/ सेक्शन इंजीनियर (प्रॉपर्टी डेवलपमेंट): 01
  • सीनियर सेक्शन इंजीनियर (प्रॉपर्टी बिजनेस): 01
  • रिवेन्यू इंस्पेक्टर: 03
  • फायर सेफ्टी इंस्पेक्टर: 01

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों के ज्ञान, कौशल, अनुभव, योग्यता और शारीरिक क्षमता जैसे विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उन्हें उनके आवेदन पत्र में दिए गए पते पर ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सभी मूल दस्तावेज और प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित तिथि और समय पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा।

Noida Metro Salary: सैलरी कितनी होगी?

  • असिस्टेंट मैनेजर (प्रॉपर्टी डेवलपमेंट)- 50,000- 1,60,000 रुपये
  • असिस्टेंट मैनेजर (प्रॉपर्टी बिजनेस)- 50,000- 1,60,000 रुपये
  • असिस्टेंट मैनेजर (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)- 50,000- 1,60,000 रुपये
  • असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस)- 50,000- 1,60,000 रुपये
  • सेक्शन इंजीनियर (सिविल एंड ट्रैक)- 40,000- 1,25,000 रुपये
  • सेक्शन इंजीनियर (रोलिंग स्टॉक)- 40,000- 1,25,000 रुपये
  • सेक्शन इंजीनियर (सिगनलिंग एंड टेलीकॉम)- 40,000- 1,25,000 रुपये
  • सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)- 40,000- 1,25,000 रुपये
  • सीनियर सेक्शन इंजीनियर/ सेक्शन इंजीनियर (प्रॉपर्टी डेवलपमेंट): 40000- 1,45,000 रुपये
  • सीनियर सेक्शन इंजीनियर (प्रॉपर्टी बिजनेस)- 46000- 1,45,000 रुपये
  • रिवेन्यू इंस्पेक्टर- 46,000-1,45,000 रुपये
  • फायर सेफ्टी इंस्पेक्टर- 40,000- 1,25,000 रुपये

प्रोविजनल पीरियड

चयनित उम्मीदवारों को प्रोविजनल पीरियड से गुजरना होगा और निगम से इस्तीफा देने से पहले तीन महीने की नोटिस अवधि पूरी करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed