फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NLC Limited Recruitment 2023 for 294 Executive Engineer, Manager posts at nlcindia.in Know how to apply

NLC Recruitment 2023: मैनेजर-इंजीनियर के 294 पदों पर होनी है भर्ती, जानें कब-कहां और कैसे करें आवेदन

Mon, 03 Jul 2023 05:20 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: उत्कर्ष उपाध्याय Updated Mon, 03 Jul 2023 05:20 PM IST
सार

NLC Limited Recruitment 2023: एनएलसी लिमिटेड की तरफ से इंजीनियर और मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एनएलसी लिमिटेड में 294 पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
NLC Limited Recruitment 2023 for 294 Executive Engineer, Manager posts at nlcindia.in Know how to apply
ग्रेजुएट के लिए सरकारी नौकरी अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NLC Limited Recruitment 2023: एनएलसी लिमिटेड की तरफ से इंजीनियर और मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 05 जुलाई, 2023 से शुरू होनी है और 03 अगस्त, 2023 तक जारी रहेगी। इसके साथ ही शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 03 अगस्त, 2023 तक है।

विज्ञापन

NLC Limited Recruitment 2023: कुल पद


एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसी) भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। एनएलसी लिमिटेड के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 294 पदों को भरना है। यह एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, डिप्टी जनरल मैनेजर, जनरल मैनेजर जैसे पद हैं जिनमें भर्ती होनी है। इन सभी में विभिन्न स्तर के विभाग और पद विभाजित हैं जिनके लिए सभी तरह के मानदंड भिन्न हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

NLC Limited Recruitment 2023: आयु सीमा और आवेदन शुल्क


इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा ग्रेड अनुसार 54/52/47/36/32 और 30 है। वहीं OBC श्रेणी के लिए यह अधिकतम आयु सीमा 57/55/50/39/35 और 33 है। एससी और एसटी श्रेणी के लिए अधिकतम आयु सीमा ग्रेड अनुसार 58/57/52/41/37 और 35 वर्ष निर्धारित है।

इस आवेदन प्रक्रिया में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 854 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 354 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।

विज्ञापन

NLC Limited Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता एवं वेतन

शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री/ एमएससी/ एम.टेक/ सीए/ सीएमए/ एमबीए/ पीजी कोर्स किया हो। इसके साथ ही उसे पदानुसार संबंधित क्षेत्र में 1 वर्ष से लेकर 19 वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए। 


उम्मीदवार का चयन होने पर उसे पदानुसार प्रतिमाह 50 हजार रुपये से लेकर 2 लाख 80 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।

NLC Limited Recruitment 2023: आवेदन प्रक्रिया

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.nlcindia.in पर जाएं
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद रजिस्टर और लॉग इन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    फिर उम्मीदवार को फॉर्म भरना और स्व-सत्यापित दस्तावेजों / प्रमाणपत्रों की आवश्यक स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होंगी।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उसके बाद एक बार पुनः सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन पत्र को सबमिट करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट अवश्य ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed