एनआईसीपीआर में विभिन्न पदों के लिए निकली हैं नौकरियां, जानिए कौन-कौन कर सकते हैं अप्लाई?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईसीपीआर में विभिन्न पदों के लिए नौकरियां निकली हैं। यहां टेक्निकल ऑफिसर-टी, टेक्निकल ऑफिसर -ए से लेकर डाटा एंट्री एवं मल्टी-टास्किंग स्टाफ तक के लिए विभिन्न पदों पर नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च ने आवेदन मांगे हैं। एनआईसीपीआर में टेक्निकल ऑफिसर-टी के लिए 87 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। खास बात है कि इन पदों पर चुने जाने वाले अभ्यर्थी को हर महीने 45,000 रुपये का वेतन मिलेगा। टेक्निकल ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मॉर्डन बायोलॉजी/बायोलॉजिकल साइंस, माइक्रोबायोलॉजी एवं बायोकैमेस्ट्री में बीएससी की डिग्री मांगी गई है।
इसी तरह से टेक्निकल ऑफिस-ए पद के लिए तीन रिक्तियां निकली हैं। इन पदों पर चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को भी हर महीने 45 हजार रुपये का वेतन मिलेगा। आपको बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास मास्टर डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी के पास हॉस्पिटल मैनेजमेंट एवं एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। टेक्निशियन पद के लिए 10 रिक्तियां निकली हैं जिनमें अभ्यर्थी को हर महीने 28 हजार रुपये वेतन मिलेगा। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी बारहवीं पास होने चाहिए और उनके पास मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजी में दो साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
इसी तरह से एनआईसीपीआर ने डाटा ऑपरेटर के पद के लिए भी 8 रिक्तियां निकाली हैं जिनमें हर महीने अभ्यर्थी को 25 हजार रुपये का वेतन मिलेगा। ये सभी नौकरियां नोएडा के लिए हैं। इनके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप nicpr.icmr.org.in पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।