फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NHM Assam Staff Nurse recruitment know how to apply at nhm.assam.gov.in

Staff Nurse Recruitment 2023 : इस राज्य में स्टाफ नर्स पदों पर निकली भर्ती, जानें क्या है आवेदन की योग्यता

Fri, 15 Dec 2023 07:25 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 15 Dec 2023 07:25 PM IST
सार

NHM Assam Staff Nurse Recruitment: असम में स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती चल रही है। राज्य के इच्छुक युवा जो मेडिकल क्षेत्र में जाना चाहते हैं उनके लिए यह सुनहरा अवसर है।

विज्ञापन
NHM Assam Staff Nurse recruitment know how to apply at nhm.assam.gov.in
NHM ASSAM Recruitment 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

NHM Assam Staff Nurse Recruitment 2023: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), असम में स्टाफ नर्स पदों पर अनुबंध के आधार पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nhm.assam.gov.in के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 22 दिसंबर, 2023 तक है।

विज्ञापन

NHM Assam Staff Nurse आयु सीमा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, असम की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य संगठन में कुल 400 पदों को भरना है। स्टाफ नर्स पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 01 अप्रैल, 2023 तक अधिकतम 43 वर्ष होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

NHM Assam Staff Nurse शैक्षणिक योग्यता

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, असम में स्टाफ नर्स पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास बी.एससी. नर्सिंग/जीएनएम कोर्स भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त किसी मान्यता प्राप्त नर्सिंग स्कूल या संस्थान से होना चाहिए। इसके अतिरिक्त असम नर्सेज मिडवाइव्स एंड हेल्थ विजिटर्स काउंसिल" के साथ पंजीकृत होना चाहिए। 

विज्ञापन

NHM Assam Staff Nurse ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले एनएचएम, असम की आधिकारिक वेबसाइट nhm.assam.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।

  • अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।

  • अपना आवश्यक विवरण दर्ज करें और अपना पंजीकरण करें।

  • अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed